Aparna Das Deepak Parambol wedding invitation goes viral : एक्टर दीपक परम्बोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से एक एडिटेड वीडियो शेयर किया है। एनिमेटेड क्लिप में दीपक और अपर्णा को दूल्हा-दुल्हन के रूप में दिखाया गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Aparna Das Deepak Parambol wedding invitation goes viral । मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की पॉप्युलर एक्ट्रेस अपर्णा दास ने अपने wedding invitation से फैंस को सरप्राइज कर दिया है। साउथ इंडस्ट्री की बेहद पॉप्युलर एक्ट्रेस अर्पणा दास की हालिया पोस्ट पर लोगों को भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग सेरेमनी की आमंत्रण का फनी वीडियो शेयर किया है, इसमें पूर्व को- एक्टर दीपक परम्बोल के साथ शादी का जिक्र है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी की खबरों के बीच दीपक परंबोल ने शेयर किया फनी वीडियो

दीपक ने अपर्णा की 2019 की कॉमेडी-ड्रामा मनोहरम में काम किया था। इसमें विनीत श्रीनिवासन लीड रोल में थे। मनोहरन एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से एक एडिटेड वीडियो शेयर किया है। एक एनिमेटेड फोटो में दीपक और अपर्णा को दूल्हा-दुल्हन के रूप में दिखाया गया। उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, “विनीथतन ने उसे बहुत समय पहले बताया था.......... @aparna.das1 #savethedate #manoharam (दिल इमोजी) मैं एक फॉलोअर फ्रेंड हूं। क्या कोई और व्यक्ति है जो मुझे ट्रोल कर रहा है ? 

देखें वायरल पोस्ट -

View post on Instagram

अपर्णा, दीपल की केरल में होगी शादी !

कथित शादी 24 अप्रैल को फिक्स है। निमंत्रण कार्ड में दावा किया गया है कि यह जोड़ा केरल के वडक्कनचेरी में थेवरकाड कन्वेंशन सेंटर में शादी करेगा। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होने की उम्मीद है।

Scroll to load tweet…



शादी या फिल्म का सीन, कनफ्यूज हैं फैंस

निमंत्रण कार्ड वायरल होने के बाद कुछ फैंस ने दोनों को बधाई दी है । ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों की आने वाली फिल्म का कोई सीक्वेंस हो सकता है। वहीं फैंस के लिए 24 अप्रैल का इंतज़ार करना मुश्कल हो रहा है। ज्यादातर फॉलोअर्स ने दीपक और अपर्णा को बधाइयां दी हैं। 

ये भी पढ़ें-