'अखंड 2' का एक टिकट 2 लाख में खरीदा, ये कैसी दीवानगी है?
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंड 2' 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। जर्मनी में बालकृष्ण के एक फैन ने इस फिल्म का टिकट भारी कीमत देकर खरीदा है।
15

Image Credit : 14 Reels Plus/ Youtube
नंदमुरी बालकृष्ण और बोयापति की जोड़ी की यह चौथी फिल्म
नंदमुरी बालकृष्ण और बोयापति की जोड़ी की यह चौथी फिल्म है। इससे पहले इनके कॉम्बिनेशन में 'सिम्हा', 'लीजेंड' और 'अखंड' जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं।
25
Image Credit : Asianet News
5 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी 'अखंड 2'
'अखंड 2' 5 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी। फिल्म में बालकृष्ण का लुक काफी वाइल्ड है और इसमें शिव भक्ति से जुड़े कई सीन देखने को मिलेंगे।
35
Image Credit : youtube/@14ReelsPlus
फैन ने फिल्म का एक टिकट 2 लाख में खरीदा
'अखंड 2' का क्रेज विदेशों तक पहुंच गया है। इसी दीवानगी के चलते जर्मनी में एक फैन ने फिल्म का एक टिकट 2 लाख रुपये में खरीदा है।
45
Image Credit : youtube/@14ReelsPlus
बालकृष्ण के फैन ने महंगा टिकट खरीदा
फ्रैंकफर्ट में बालकृष्ण के एक फैन ने यह महंगा टिकट खरीदा है। हालांकि, फैन की पहचान सामने नहीं आई है। फिल्म का कलेक्शन टारगेट भी काफी बड़ा है।
55
Image Credit : youtube/@14ReelsPlus
200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की उम्मीद
फिल्म को हिट होने के लिए 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी। इसमें संयुक्ता मेनन हीरोइन और आदि पिनिशेट्टी विलेन हैं। इसे 14 रील्स प्लस ने प्रोड्यूस किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos