Akshay Kumar Film Kannappa: अक्षय कुमार की साउथ डेब्यू फिल्म कन्नप्पा को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट रिवील कर दी गई है। फिल्म 27 जून को रिलीज हो रही है।

Akshay Kumar Film Kannappa Update: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका देखने को मिल रहा है। फिल्म हर दिन जबरदस्त कमाई करते हुए नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, हाउसफुल 5 के हल्ले के बीच अक्षय की अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा को लेकर धमाकेदार अपडेट सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेकर्स द्वारा फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का ट्रेलर मप्र की खास सिटी में किया जाएगा। आपको बता दें कि अक्षय इस फिल्म साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब आएगा फिल्म कन्नप्पा का ट्रेलर

फेमस साउथ एक्टर और डायरेक्टर विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैन्स को क्रेजी को बना दिया है। तेलुगु123 की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का ट्रेलर 13 जून को इंदौर में लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार भी शामिल होंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद इसका प्रमोशनल कैंपेन 14 जून से केरल से शुरू किया जाएगा। कहा जा रहा है कि केरल में फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान दिग्गज एक्टर मोहनलाल के आने की भी चर्चा है। प्रमोशन के दौरान कई बड़े स्टार्स पब्लिक के सामने आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें मोहनलाल अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, रघु बाबू, प्रभास और मधु अहम रोल निभाते नजर आएंगे।

कन्नप्पा में भगवान शिव बने हैं अक्षय कुमार

फिल्म कन्नप्पा में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में नजर आएंगे। वहीं, काजल अग्रवाल मां पार्वती का किरदार निभाती दिखेंगी। विष्णु मांचू फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। बता दें कि कन्नप्पा एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, जो भगवान शिव की महान भक्त की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। फिल्म 27 जून दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

हाउसफुल 5 को लेकर चर्चा में अक्षय कुमार

अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म की रिलीज को 5 दिन हो गए हैं और इसने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 111.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसे तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला है।