Allu Arjun Confirm Pushpa 3. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इसी बीच खबर आ रही है कि अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म पुष्पा के तीसरे पार्ट की भी घोषाण कर दी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) लंबे समय से अपनी फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। 500 करोड़ के बजट में तैयार पुष्पा 2 इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी बीच अल्लू अर्जुन ने फैन्स को खुश करने के लिए एक धमाका करने वाली खबर शेयर की है। सामने आ रही खबरों की मानें तो साउथ एक्टर ने पुष्पा के पार्ट 3 (Pushpa 3) की घोषणा कर सभी में उत्साह भर दिया है। उन्होंने पुष्टी की कि टीम पुष्पा की फ्रेंचाइजी को एक्सपेंड करने की प्लानिंग कर रही है और ये बाकी दोनों से पार्ट से बड़ी होगी। आपको बता दें कि पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 3 को लेकर क्या कहा

आपको बता दें कि पुष्पा के पहले पार्ट की रिलीज के साथ ही फैन्स इसके अगले सीक्वल्स के बारे में जानने के लिए क्रेजी रहे हैं। पुष्पा के मेकर्स भी समय-समय पर फिल्म की अपडेट शेयर करते रहते हैं। पुष्पा 2 के बाद फैन्स यह जानने के लिए क्रेजी है कि क्या इसका तीसरा पार्ट भी आ रहा है। इसी बीच अल्लू अर्जुन ने पुष्पा के तीसरे पार्ट को लेकर कहा- "आप निश्चित रूप से इसके तीसरे पार्ट की उम्मीद कर सकते हैं,हम इसे एक फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और हमारे पास लाइन अप के लिए काफी मजेदार आइडिया हैं।" बता दें कि पुष्पा: द राइज 2021 में रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिर इसके दूसरे पार्ट पर काम शुरू हुआ। अल्लू अर्जुन ने अपनी हेल्थ इश्यू को लेकर बीच में ब्रेक लिया था लेकिन अब उन्होंने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।

क्या है अल्लू अर्जुन की पुष्पा की स्टोरी लाइन

पुष्पा एक कुली के बारे में है जो आंध्र प्रदेश के जंगलों में लाल चंदन की तस्करी करता था। फिल्म इस बारे में थी कि कैसे वह एक तस्करी के सरगना के साम्राज्य पर अपना शासन करने लगता है। इसके दूसरे पार्ट में रश्मिका मंदाना, अल्लू अर्जुन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फहद फासिल पुलिस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत के रोल में हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट में पुष्पा और भंवर सिंह के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें...

2024 में ये 7 TV एक्ट्रेस कर रही शादी, 3 तो फरवरी में ही बनेंगी दुल्हन

YRKKH 3 Alert: अरमान देगा फूफासा को धमकी, क्यों भिड़ी अभिरा-रूही?

बॉक्स ऑफिस पर 2024 में MAHA क्लैश, पहली टक्कर इन 2 सुपरस्टार्स के बीच