Anushka Shetty सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रही हैं। 'घाटी' फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने X पर हाथ से लिखा नोट शेयर किया, जिसमें फैन्स से जल्दी मिलने का वादा किया है।

Anushka Shetty Social Media Break: 'बाहुबली' में देवसेना के किरदार से दुनियाभर में पहचान बना चुकीं अनुष्का शेट्टी इन दिनों बेहद निराश हैं। वजह है उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'घाटी' का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन। शायद यही वजह है कि उन्होंने अब सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला लिया है। हालांकि, यह दूरी स्थायी नहीं है, बल्कि अस्थाई है। 43 साल की एक्ट्रेस ने शुक्रवार X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया से ब्रेक का ऐलान किया। हालांकि, उन्होंने फैन्स से जल्दी ही वापसी करने का वादा भी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुष्का शेट्टी ने X पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

अनुष्का शेट्टी ने X पर कागज़ पर हाथ से लिखा हुआ एक नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि वे दुनिया से फिर से जुड़ने और स्क्रॉलिंग से आगे निकलकर काम करने के लिए ब्रेक ले रही हैं। अनुष्का ने पोस्ट में लिखा है, "नीली रोशनी की जगह मोमबत्ती की रोशनी...कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर हो रही हूं, ताकि दुनिया से फिर से जुड़ सकूं और स्क्रॉलिंग से आगे बढ़कर काम कर सकूं, जहां से हमने असल में शुरुआत की थी। जल्दी ही ज्यादा कहानियों और प्यार के साथ फिर मिलूंगी। हमेशा मुस्कराते रहें। लव। अनुष्का शेट्टी।"

इसे भी पढ़ें : Top 10 : 'बाहुबली 2' के 10 धांसू डायलॉग, एक-एक पर बजीं जमकर तालियां

Scroll to load tweet…

अनुष्का की पोस्ट देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "OMG! आप असल दुनिया में आ रही हैं। आपको देखने का इंतज़ार नहीं कर सकती स्वीटी।" एक यूजर का कमेंट है, "मुझे समझ नहीं आया कि यह क्या पागलपन है?" एक यूजर ने लिखा है, "अपना ख्याल रखिए।" एक यूजर का कमेंट है, "क्या तुम साइज़ जीरो के लिए वर्कआउट की प्लानिंग कर रही हो? जल्दी ही मिलते हैं।" एक यूजर का कमेंट है, "अच्छी स्क्रिप्ट करो या फिर फ़िल्में छोड़ दो।"

अनुष्का शेट्टी की 'घाटी' का बजट और कमाई

अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'घाटी' 5 सितम्बर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुडी ने किया है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपए कमाए और फिर इसका कलेक्शन लगातार गिरता गया। आलम यह है कि सातवां दिन आते-आते इसकी कमाई 21 लाख रुपए पर पहुंच गई। फिल्म ने 7 दिन में कुल 6.64 करोड़ रुपए कमाए। जबकि इसका बजट लगभग 45 करोड़ रुपए है। कुल मिलाकर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है। अनुष्का की अगली फिल्म मलयालम में बन रही Kathanar: The Wild Sorcerer है, जो 2026 में रिलीज होगी। रोजिन थॉमस निर्देशित इस फिल्म में जयसूर्या लीड रोल में होंगे।