- Home
- Entertainment
- South Cinema
- करियर के पीक पर की शादी, अब 32 की उम्र में फ़िल्में छोड़ने को तैयार यह टॉप हीरोइन!
करियर के पीक पर की शादी, अब 32 की उम्र में फ़िल्में छोड़ने को तैयार यह टॉप हीरोइन!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ की स्टार एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश जल्द ही फिल्मों से दूरी बना सकती हैं। 'बेबी जॉन' के बाद उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है, जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं।

साउथ इंडियन फिल्मों की खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कीर्ति सुरेश फिल्मों से दूरी बना सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है।
पिंकविला ने अपनी खबर में अपुष्ट सूत्रों के हवाले से लिखा है कि निकट भविष्य में कीर्ति सुरेश फिल्मों से दूर हो जाएंगी।
कयासों को इस बात से और बल मिल रहा है कि कीर्ति सुरेश ने वरुण धवन स्टारर 'बेबी जॉन' के बाद कोई और फिल्म साइन नहीं की है।
हालांकि, इसके पहले से कीर्ति के पास दो साउथ इंडियन फ़िल्में जरूर हैं। दोनों तमिल भाषा की फ़िल्में हैं, जिनके टाइटल 'रिवॉल्वर रीटा' और Kannivedi हैं। इसके अलावा कीर्ति के पास कोई फिल्म नहीं है, जो उनके फिल्मों से संन्यास लेने की ख़बरों को और हवा दे रहा है।
32 साल की कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर 2024 को केरल बेस्ड बिजनेसमैन एंटनी थाटिल से शादी की। उनकी शादी की रस्में गोवा में पूरी हुई थीं।
कीर्ति फिलहाल 'बेबी जॉन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें वे पहली बार वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। कलीस के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में वामिका गब्बी की भी अहम् भूमिका है। यह 2016 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'थेरी' की रीमेक है, जिसका निर्देशन एटली कुमार ने किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।