- Home
- Entertainment
- South Cinema
- Chiranjeevi की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, इनमें 2 फ्लॉप-डिजास्टर, दो संजय दत्त की मूवीज की रीमेक
Chiranjeevi की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, इनमें 2 फ्लॉप-डिजास्टर, दो संजय दत्त की मूवीज की रीमेक
Happy Birthday Megastar Chiranjeevi: मेगास्टार चिरंजीवी 70 साल के हो गए हैं। 22 अगस्त 1955 को आंध्रप्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले के मोगलथुर में हुआ था। वे 1978 से फिल्मों में काम कर रहे हैं। जानिए उनकी 10 सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में...

10. शंकरदादा जिंदाबाद (हिट)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 40 करोड़ रुपए
प्रभु देवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण लगभग 20 करोड़ रुपए में हुआ था। इसमें चिरंजीवी के साथ श्रीकांत और करिश्मा कोटक जैसे कलाकार भी थे। यह संजय दत्त स्टारर 'लगे रहो मुन्नाभाई' की सीक्वल है।
9.स्टॅलिन (हिट)
वर्ल्डवाइड कमाई : 50 करोड़ रुपए
20 करोड़ में बनी इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगडॉस ने किया था। 2006 में आई इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ तृषा कृष्णन और प्रकाश राज की भी अहम् भूमिका थी।
8.शंकर दादा एमबीबीएस
वर्ल्डवाइड कमाई : 50.8 करोड़ रुपए
यह फिल्म संजय दत्त स्टारर 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' की रीमेक है। 2004 में आई इस फिल्म का निर्देशन जयंत परांजी ने किया था। चिरंजीवी के साथ सोनाली बेंद्रे और मेका श्रीनाथ की भी इसमें अहम् भूमिका है। फिल्म का बजट महज 15 करोड़ रुपए था।
7.टैगोर (ब्लॉकबस्टर)
वर्ल्डवाइड कमाई : 51 करोड़ रुपए
वी.वी. विनायक के निर्देशन में बनी यह 2003 की यह फिल्म 2002 में आई विजयकांत स्टारर तमिल फिल्म 'रमन्ना' की रीमेक है। 15 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ ज्योतिका और श्रिया सरन की भी अहम् भूमिका थी।
6.इन्द्रा (ब्लॉकबस्टर)
वर्ल्डवाइड कमाई : 51.2 करोड़ रुपए
2002 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट सिर्फ 12 करोड़ रुपए था। बी. गोपाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चिरंजीवी की मुख्य भूमिका थी। जबकि उनके साथ आरती अग्रवाल, सोनाली बेंद्रे और शिवाजी जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।
5. आचार्य (डिजास्टर)
वर्ल्डवाइड कमाई : 71 करोड़ रुपए
कोराताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ राम चरण और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार भी दिखे थे। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ रुपए था।
4.गॉडफादर (फ्लॉप)
वर्ल्डवाइड कमाई : 108 करोड़ रुपए
2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ सलमान खान, पुरी जगन्नाथ और नयनतारा जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका थी। यह 2019 में रिलीज हुई मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म 'लूसिफर' की रीमेक थी। फिल्म का निर्माण लगभग 90 करोड़ रुपए में हुआ था।
3.कैदी नं. 150 (सुपरहिट)
वर्ल्डवाइड कमाई : 164 करोड़ रुपए
यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई थलापति विजय स्टारर 'कैथी' की तेलुगु रीमेक थी।वी.वी. विनायक के निर्देशन में बनी 'कैदी नं. 150' का बजट लगभग 75 करोड़ रुपए में हुआ था। फिल्म में चिरंजीवी के साथ काजल अग्रवाल और तरुण अरोड़ा जैसे कलाकार भी दिखे थे।
2.वॉल्टर वीराया (ब्लॉकबस्टर)
वर्ल्डवाइड कमाई : 232 करोड़ रुपए
फिल्म का निर्देशन बॉबी कोहली ने किया था और इसमें चिरंजीवी के साथ रवि तेजा और श्रुति हासन जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। 125 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी।
1.सई रा नरसिम्हा रेड्डी (एवरेज)
वर्ल्डवाइड कमाई : 244 करोड़ रुपए
सुरेंदर रेड्डी ने 2019 में आई इस फिल्म का निर्देशन किया था। चिरंजीवी के साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और सुदीप जैसे कलाकारों ने भी अहम् भूमिका निभाई थी। फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपए था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।