कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स ने शोक व्यक्त किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का निधन हो गया है। वे 86 साल की थीं। 20 अक्टूबर को सुबह करीब 7 बजे उन्होंने बेंगलुरु के अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे उम्र संबंधी हेल्थ इश्यूज से जूझ रही थीं। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की बेहद कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए। किच्चा की मां के निधन की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों की ओर से सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि का तांता लग गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने दी किच्चा सुदीप की मां को श्रद्धांजलि

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने किच्चा सुदीप की मां को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की और लिखा है, "उनके (किच्चा की मां) निधन की खबर से दिल टूट गया। मैं भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और सुदीप और उनकी फैमिली को यह दुख रहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।"

Scroll to load tweet…

एक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी व्यक्त की किच्चा की प्रति संवेदनाएं

'कांतारा' फेम कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी ने किच्चा सुदीप क्ले प्रति संवेदना व्यक्त करने हुए लिखा, "आपकी प्यारी मां के निधन पर आपके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं किच्चा सुदीप सर। उनकी आत्मा को शांति मिले और आपके परिवार को इस मुश्किल घड़ी का सामना करने की हिम्मत मिले।"

Scroll to load tweet…

किच्चा सुदीप के फैन्स ने भी दी उनकी मां को श्रद्धांजलि

सिर्फ किच्चा सुदीप के दोस्त और कलीग्स ही नहीं, उनके फैन्स भी उनकी मां के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने किच्चा की मां के लिए सरोज अम्मा शब्द का इस्तेमाल किया है।

किच्चा सुदीप की आने वाली फ़िल्में

किच्चा सुदीप सिर्फ कन्नड़ ही नहीं, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम करते हैं। वे 1997 से फिल्मों में एक्टिव हैं। पिछली बार वे कन्नड़ फिल्म 'कब्ज़ा' में दिखाई दिए थे। हिंदी में वे पिछली बार 'दबंग 3' में नज़र आए थे। उनकी आने वाली फिल्मों में कन्नड़ की 'मैक्स' शामिल है। किच्चा बिग बॉस कन्नड़ के होस्ट के तौर पर भी काम कर चुके हैं।