Kannappa OTT पर  सितम्बर 2025 में रिलीज होगी। विष्णु मांचू-अक्षय कुमार स्टारर फिल्म को थिएटर में फीका रिस्पॉन्स मिला और भारत में सिर्फ 31.93 करोड़ की कमाई कर पाई। अब इस ऐतिहासिक फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। 

Kannappa OTT Release: विष्णु मांचू और अक्षय कुमार स्टारर 'कन्नप्पा' OTT पर रिलीज होने को तैयार है। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग 2 महीने पहले थिएटर में आई थी और इसे क्रिटिक के साथ-साथ दर्शकों का तक बेहद फीका रिस्पॉन्स मिला था। विष्णु मांचू ने इस फिल्म में तिन्नाडू उर्फ़ कन्नप्पा और अक्षय कुमार ने भगवान शिव का रोल निभाया है। उनके साथ-साथ इस फिल्म में मोहनलाल, प्रभास, काजल अग्रवाल, मोहन बाबू और शरत कुमार जैसे कलाकारों में भी अहम् रोल निभाए हैं। विष्णु मांचू के पिता और तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर, फिल्ममेकर मोहन बाबू ने इस फिल्म का निर्माण किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

OTT पर कब आएगी 'कन्नप्पा'?

'कन्नप्पा' 4 सितम्बर 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के लीड एक्टर विष्णु मांचू ने इस बात की जानकारी X पर दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में फिल्म का एक प्रोमो रिलीज करते हुए हुए लिखा है, "बलिदान और दिव्यता के एपिक के गवाह बनिए। कन्नप्पा 4 सितम्बर 2025 को प्राइम वीडियो पर डिजिटली रिलीज हो रही है। हर हर महादेव, हर हर महादेव।" इस अनाउंसमेंट के बाद सिनेमा लवर्स एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "इंतज़ार है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "उम्मीद है कि आपको अच्छी OTT डील मिली होगी।" एक यूजर ने लिखा है, "सिर्फ प्रभास अन्ना के लिए।" एक यूजर का कमेंट है, "मैं हाल ही में इसके बारे में पूछ रहा था। फाइनली यह आ रही है।"

Scroll to load tweet…

इसे भी पढ़ें : पवन कल्याण की OG का जबरदस्त क्रेज, रिकॉर्ड कीमत में नीलाम हुआ पहला टिकट

थिएटर में 'कन्नप्पा' ने कितनी कमाई की थी?

27 जून 2025 को 'कन्नपा' को वर्ल्डवाइड रिलीज किया गया था। फिल्म ने पहले दिन 9.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार गिरती गई और महज 9 दिन के अंदर बॉक्स ऑफिस पर इसका खेल ख़त्म हो गया। फिल्म ने भारत में सिर्फ 31.93 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 41.75 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण लगभग 200 करोड़ रुपए में हुआ था। इस हिसाब से देखें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह महा-डिजास्टर फिल्म बजट की सिर्फ 15.96 फीसदी रकम ही रिकवर कर पाई थी।