Kantara Chapter1 Day 21 Collection: कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचा है। 21 दिन में 557.15 करोड़ की कमाई कर यह भारत की टॉप 10 कमाऊ फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने रणबीर कपूर की Animal और शाहरुख की Pathaan को पीछे छोड़ दिया है।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने सुनामी की रफ़्तार से कमाई करते हुए बॉलीवुड की अब तक की सिर्फ 3 फिल्मों को छोड़ बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया है। हम यहां बात घरेलू बॉक्स ऑफिस की कर रहे हैं। भारत की कमाई के मामले में अब सिर्फ तीन हिंदी फ़िल्में ऐसी हैं, जो 'कांतारा चैप्टर 1' से आगे हैं। वहीं अगर भारत की सभी भाषाओं की फिल्मों की बात करें तो इसने 10 सबसे कमाऊ मूवीज में जगह बना ली है। शाहरुख़ खान स्टारर 'पठान' इस लिस्ट से बाहर हो गई है। खास बात यह है कि अभी 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज को सिर्फ 21 दिन हुए हैं और इसकी कमाई की रफ़्तार अभी भी काफी शानदार है। 21 दिन में ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लगभग 557.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। 21वें दिन यानी रिलीज के बाद तीसरे बुधवार को इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 10.25 करोड़ रुपए रहा।
रणबीर कपूर की 'एनिमल' 'कांतारा चैप्टर 1' से पीछे छूटी
'कांतारा चैप्टर 1' ने रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी 'एनिमल' ने भारत में 553.87 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। हालांकि, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म से पीछे है। 'कांतारा चैप्टर 1' ने अभी दुनियाभर में 760 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए हैं। जबकि 'एनिमल' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 915 करोड़ रुपए रहा था।
यह भी पढ़ें : Prabhas की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, 4 ने कूटे 600 करोड़+, लिस्ट में 4 फ्लॉप भी शामिल
बॉलीवुड की तीन फिल्मों से पीछे 'कांतारा चैप्टर 1'
'कांतारा चैप्टर 1' का कलेक्शन अभी बॉलीवुड की तीन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन से पीछे है। ये फिल्मे हैं शाहरुख़ खान और नयनतारा स्टारर 'जवान', विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर 'छावा' और राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री 2'। तीनों फिल्मों की भारत में कमाई क्रमशः 640.25 करोड़ रुपए, 601.54 करोड़ रुपए और 597.99 करोड़ रुपए और रही थी। उम्मीद है कि टोटल रनिंग के बाद 'कांतारा चैप्टर 1' इन तीनों फिल्मों को भी पीछे छोड़ सकती है।
भारत की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल हुई 'कांतारा चैप्टर 1'
'कांतारा चैप्टर 1' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भारत की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल हो गई है। इसने शाहरूख खान स्टारर 'पठान' को टॉप 10 की लिस्ट से बाहर कर दिया है, जिसने लाइफटाइम 543.09 करोड़ रुपए का कलेक्शन इंडिया में किया था। ये हैं भारत की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में.…
| रैंक | फिल्म | भारत में कमाई |
| 1 | पुष्पा 2 : द रूल (तेलुगु) | 1234.1 करोड़ रुपए |
| 2 | बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (तेलुगु) | 1030.42 करोड़ रुपए |
| 3 | KGF Chapter 2 (कन्नड़) | 859.7 करोड़ रुपए |
| 4 | RRR (तेलुगु) | 782.2 करोड़ रुपए |
| 5 | कल्कि 2898 AD (तेलुगु) | 646.31 करोड़ रुपए |
| 6 | जवान (हिंदी) | 640.25 करोड़ रुपए |
| 7 | छावा (हिंदी) | 601.54 करोड़ रुपए |
| 8 | स्त्री 2 (हिंदी) | 597.99 करोड़ रुपए |
| 9 | कांतारा चैप्टर 1 (कन्नड़) | 556.75 करोड़ रुपए |
| 10 | एनिमल | 553.87 करोड़ रुपए |
