Kantara Chapter 1 ने 12 दिनों में लगभग 452 करोड़ रुपए की कमाई की है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 635.5 करोड़ से ज्यादा है। फिल्म पहले ही ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। 12वें दिन फिल्म का कलेक्शन गिरा और आने वाले दिनों में इसकी असली परीक्षा होगी।
Kantara Chapter 1 Day 12 Collection: बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन तक बंपर कमाई करने के बाद 'कांतारा चैप्टर 1' को 12वें दिन तगड़ा झटका लगा है। फिल्म की कमाई इस कदर गिरी है कि यह डबल डिजिट से सीधे सिंगल डिजिट की सीमा पर पहुंच गई है। हालांकि, फिल्म का 12 दिन का कुल कलेक्शन 450 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। लेकिन इसकी असली परीक्षा दूसरे हफ्ते के बाकी वीक डेज में होगी। खैर, फिल्म के कलेक्शन में इतनी बड़ी गिरावट आने के बाद भी उम्मीद जताई जा रही है कि यह भारत में 500 करोड़ से 600 करोड़ रुपए के बीच की कमाई आसानी से कर सकती है।
12वें दिन कितना हुआ 'कांतारा चैप्टर 1' का कलेक्शन
12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को ऋषभ शेट्टी स्टारर 'कांतारा चैप्टर 1' का कलेक्शन लगभग 13.50 करोड़ रुपए रहा। यह कमाई 11वें दिन के मुकाबले लगभग 66 फीसदी कम है। 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को इस कन्नड़ फिल्म ने देशभर से लगभग 39.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके पहले भी पहले दिन से लेकर 10वें दिन इस फिल्म की कमाई लगातर 20 करोड़ रुपए से ज्यादा रही थी। 12वें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म की भारत में नेट कमाई 451.90 करोड़ रुपए हो गई है।
यह भी पढ़ें : Kantara Chapter 1 बनी साउथ की 10वीं 600 करोड़ी फिल्म, ये 9 पहले से ही लिस्ट में शामिल
'कांतारा चैप्टर 1' का डे वाइज कलेक्शन
| दिन | भारत में कमाई | ग्रोथ |
| पहला दिन ( 2 अक्टूबर, गुरुवार) | 61.85 करोड़ रुपए | |
| दूसरा दिन 3 अक्टूबर, शुक्रवार) | 45.4 करोड़ रुपए | 26.60% |
| तीसरा दिन (4 अक्टूबर, शनिवार) | 55 करोड़ रुपए | 21.15% |
| चौथा दिन (5 अक्टूबर, रविवार) | 63 करोड़ रुपए | 14.55% |
| पांचवां दिन (6 अक्टूबर, सोमवार) | 31.5 करोड़ रुपए | - 50% |
| छठा दिन (7 अक्टूबर, मंगलवार) | 34.25 करोड़ रुपए | 8.73% |
| सातवां दिन (8 अक्टूबर, बुधवार) | 25.25 करोड़ रुपए | -26.28% |
| आठवां दिन (9 अक्टूबर, गुरुवार) | 21.15 करोड़ रुपए | -16.28% |
| नौवां दिन (10 अक्टूबर, शुक्रवार) | 22.25 करोड़ रुपए | 5.20% |
| दसवां दिन (11 अक्टूबर, शनिवार) | 39 करोड़ रुपए | 75.28% |
| ग्यारहवां दिन (12 अक्टूबर, रविवार) | 39.75 करोड़ रुपए | 1.92% |
| बारहवां दिन (13 अक्टूबर, सोमवार) | 13.50 करोड़ रुपए | - 66% |
| कुल कलेक्शन | 451.90 करोड़ रुपए |
'कांतारा चैप्टर 1' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'कांतारा चैप्टर 1' ने वर्ल्डवाइड 635.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि दुनियाभर की कमाई के मामले में जल्दी ही यह 700 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। होम्ब्ले फिल्म्स के बैनर तले 'कांतारा चैप्टर 1' का निर्माण लगभग 125 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो यह फिल्म पहले ही ब्लॉकबस्टर हो गई है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मणि वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है। फिल्म के एंड क्रेडिट में इसके अगले पार्ट यानी 'कांतारा चैप्टर 2' का ऐलान भी कर दिया गया है।
