MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • Kantara Chapter 1 वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार, 9 दिन में कर डाली इतने CR की कमाई

Kantara Chapter 1 वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार, 9 दिन में कर डाली इतने CR की कमाई

Kantara Chapter 1 Box Office पर सुनामी बनकर चल रही है। 9 दिन में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। 8वें दिन फिल्म की कमाई गिरी थी। लेकिन 9वें दिन इसमें फिर उछाल आया। पढ़ें ताजा रिपोर्ट…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Oct 11 2025, 09:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कांतारा चैप्टर 1 ने 9वें दिन कितनी कमाई की?
Image Credit : Film

कांतारा चैप्टर 1 ने 9वें दिन कितनी कमाई की?

ऋषि शेट्टी के निर्देशन में बनी कन्नड़ फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और पहले दिन से ही यह जबरदस्त कमाई कर रही है। 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 22 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो 8वें दिन की कमाई 21.15 करोड़ रुपए के मुकाबले 85 लाख रुपए ज्यादा है।

यह भी पढ़ें : Kantara Chapter 1 Box Office: 'सैयारा' को पछाड़ बनी नं. 2

25
9 दिन में कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन कितना पहुंचा?
Image Credit : Film

9 दिन में कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन कितना पहुंचा?

ऋषभ शेट्टी, रुक्मणि वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे कलाकरों से सजी 'कांतारा चैप्टर 1' का कलेक्शन 9 दिन भारत में तकरीबन 359.40 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यह विक्की कौशल स्टारर 'छावा' के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपए के माइलस्टोन को पार करने वाली इस साल की दूसरी इंडियन फिल्म बनी है। हालांकि, सिर्फ 9 दिन का कलेक्शन देखें तो यह 'छावा' से आगे है। विक्की कौशल स्टारर फिल्म ने 9 दिन में 286.75 करोड़ रुपए कमाए थे और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 601.54 करोड़ रुपए हुआ था।

35
'कांतारा चैप्टर 1' ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की?
Image Credit : Film

'कांतारा चैप्टर 1' ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की?

अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। 9वें दिन की कमाई के बाद फिल्म का दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 503.75 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म की कमाई की रफ़्तार अच्छी-खासी है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि यह आसानी से 700 करोड़ रुपए के आंकड़े तक पहुंच सकती है।

45
भारत में 2025 की 5 सबसे कमाऊ इंडियन फ़िल्में
Image Credit : Film

भारत में 2025 की 5 सबसे कमाऊ इंडियन फ़िल्में

अगर 2025 की 5 सबसे कमाऊ इंडियन फिल्मों की बात करें तो 'कांतारा चैप्टर 1' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे स्थान पर है। ये हैं इस साल पांच सबसे कमाऊ फ़िल्में:-

  • फिल्म का नाम : छावा (हिंदी)

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई : 601.54 करोड़ रुपए

  • फिल्म का नाम : कांतारा चैप्टर 1 (कन्नड़)

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई : 359.75 करोड़ रुपए (9 दिन में)

  • फिल्म का नाम : सैयारा (हिंदी)

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई : 329.7 करोड़ रुपए

  • फिल्म का नाम : कुली (तमिल)

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई : 285.01 करोड़ रुपए

  • फिल्म का नाम : महावतार नरसिम्हा (एनिमेटेड)

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई : 326.68 करोड़ रुपए

55
200% के करीब पहुंचा 'कांतारा चैप्टर 1' का प्रॉफिट
Image Credit : Film

200% के करीब पहुंचा 'कांतारा चैप्टर 1' का प्रॉफिट

'कांतारा चैप्टर 1' जबरदस्त कमाई की बदौलत 9 दिन में ही 200 फीसदी के करीब के प्रॉफिट में पहुंच गई है। फिल्म का बजट और रेवेन्यू इस प्रकार है:-

कांतारा चैप्टर 1 का बजट : 125 करोड़ रुपए

कांतारा चैप्टर 1 की भारत में कमाई : 359.75 करोड़ रुपए

कांतारा चैप्टर 1 का रेवेन्यू (कमाई- बजट): 234.75 करोड़ रुपए

'कांतारा चैप्टर 1 का प्रॉफिट : 187.8%

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
ऋषभ शेट्टी
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rashmika Mandanna v/s Vijay Deverakonda: बॉक्स ऑफिस पर किसका दिखा दम, कौन HIT?
Recommended image2
Rashmika-Vijay Sangeet Video: संगीत में कपल का रोमांटिक डांस, दूल्हे की मां ने भी लूटी महफिल
Recommended image3
VIROSH Wedding Update: एक ही दिन में 2 रीति-रिवाजों से शादी करेंगे रश्मिका-विजय
Recommended image4
Rajinikanth Upcoming Movies: 3 फिल्मों से रजनीकांत मचाएंगे गदर, एक 2026-2 आएंगी 2027 में
Recommended image5
TOXIC Villain Look Out: यश की टॉक्सिक मूवी में 2 खूंखार विलेन, सामने आए 2 नाम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved