MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • Mahesh Babu कितने पढ़े-लिखे और कितनी है उनकी नेट वर्थ? जानिए अपकमिंग फिल्मों समेत सबकुछ

Mahesh Babu कितने पढ़े-लिखे और कितनी है उनकी नेट वर्थ? जानिए अपकमिंग फिल्मों समेत सबकुछ

Mahesh Babu Birthday: तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू 50 साल के हो गए हैं। 9 अगस्त 1975 को मद्रास, तमिलनाडु में पैदा हुए महेश बाबू बतौर लीड एक्टर तकरीबन 28 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके बर्थडे पर जानिए उनके करियर और लाइफ से जुड़ी खास बातें…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Aug 09 2025, 08:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
महेश बाबू की फैमिली में कौन कौन?
Image Credit : Facebook

महेश बाबू की फैमिली में कौन-कौन?

महेश बाबू तेलुगु फिल्मों के एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रहे घट्टमनेनी शिव राम कृष्ण मूर्ति के बेटे हैं, जिन्हें लोग कृष्णा के नाम से जानते हैं। वे कृष्णा की पांच संतानों में चौथे नंबर पर आते हैं। भाई रमेश बाबू, बहन पद्मावती और मंजुला उनसे बड़े हैं, जबकि बहन प्रियदर्शी उनसे छोटी हैं। महेश बाबू की शादी 1990 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर से हुई है। दोनों के दो बच्चे (बेटा गौतम और बेटी सितारा) हैं।

25
महेश बाबू कितने पढ़े-लिखे हैं?
Image Credit : Facebook

महेश बाबू कितने पढ़े-लिखे हैं?

महेश बाबू का ज्यादातर बचपन अपनी नानी दुर्गम्मा के यहां मद्रास में ही बीता है। उनकी स्कूलिंग चेन्नई के सेंट बेडेज एंग्लो इंडियन हायर सेकंड्री स्कूल से हुई है। जबकि उच्च शिक्षा में उन्होंने चेन्नई के ही लोयोला कॉलेज से बी.कॉम किया है।

इसे भी पढ़ें : वो 8 सुपरस्टार, जिन्होंने आज तक नहीं की एक भी रीमेक फिल्म!

35
महेश बाबू की नेट वर्थ कितनी है?
Image Credit : Facebook

महेश बाबू की नेट वर्थ कितनी है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, महेश बाबू के पास तकरीबन 300 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बताया जाता है कि वे हर साल 30 करोड़ रुपए के आसपास कमाते हैं। इस हिसाब से देखें तो महीने की उनकी एवरेज कमाई 2.5 करोड़ रुपए है। उनकी संपत्ति में रेंज रोवर और मर्सिडीज बेंज समेत उनकी करोड़ों की कारें, वैनिटी वैन, प्राइवेट जेट, करोड़ों के दो घर और प्रोडक्शन हाउस महेश बाबू एंटरटेनमेंट आदि शामिल हैं।

45
महेश बाबू की फीस कितनी और कहां-कहां से करते हैं कमाई?
Image Credit : Facebook

महेश बाबू की फीस कितनी और कहां-कहां से करते हैं कमाई?

महेश बाबू की सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंस से होती है। बताया जाता है कि वे फिल्मों के लिए 60--80 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं । जबकि ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए उनकी फीस 10 करोड़ रुपए तक होती है। महेश बाबू एशियन ग्रुप के साथ मिलकर AMB सिनेमाज भी चलाते हैं। उनकी पत्नी नम्रता का हैदराबाद में मिनर्वा कॉफ़ी नाम से रेस्टोरेंट है। रियल एस्टेट में उनका निवेश है। बताया जाता है कि महेश बाबू अपनी कमाई का 30 फीसदी हिस्सा चैरिटी में दे देते हैं। हील अ चाइल्ड नाम से उनका एनजीओ है और वे रेनबो हॉस्पिटल से भी जुड़े हुए हैं। बताया जाता है कि उन्होंने दो गांव भी गोद ले रखे हैं, जिनका बिजली-पानी से लेकर सभी आम जरूरतों पर आने वाला खर्च वे खुद उठाते हैं।

इसे भी पढ़ें : बीड़ी पीने से महेश बाबू को हुई यह बीमारी, खुद किया शॉकिंग खुलासा

55
महेश बाबू की आने वाली फ़िल्में?
Image Credit : Facebook

महेश बाबू की आने वाली फ़िल्में?

महेश बाबू ने 1979 में पहली बार चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म 'Needa' में काम किया था। बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म Rajakumarudu 1999 में आई थी। उनकी पॉपुलर फिल्मों में Okkadu, Pokiri, Businessman और Bharat Ane Nenu आदि शामिल हैं। पिछली बार महेश बाबू को 2024 में रिलीज हुई 'गुंटूर कारम' में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म SSMB29 है, जिसका फाइनल टाइटल अभी अनाउंस नहीं हुआ है। फिल्म का डायरेक्शन 'बाहुबली' और RRR फेम एस.एस. राजामौली कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट लगभग 1000 करोड़ रुपए है। फिल्म में महेश बाबू के साथ बॉलीवुड से इंटरनेशनल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा नज़र आएंगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
महेश बाबू
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ
Recommended image2
AR Rahman के सपोर्ट में उतरा साउथ सुपरस्टार, Kangana Ranaut पर बरसा
Recommended image3
कौन हैं एक्ट्रेस Eesha Rebba? पुलिस में दर्ज कराई Harassment की शिकायत
Recommended image4
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Recommended image5
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved