MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • कौन हैं नव्या नायर? एक्ट्रेस को चमेली के फूल की वजह से भरना पड़ा 1 लाख रुपए का जुर्माना?

कौन हैं नव्या नायर? एक्ट्रेस को चमेली के फूल की वजह से भरना पड़ा 1 लाख रुपए का जुर्माना?

मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर हाल ही में जब ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं तो मेलबर्न एयरपोर्ट पर उन्हें 1 लाख रुपए से ज्यादा के जुर्माने का सामना करना पड़ा। वजह थी उनके बैग से चमेली के फूल की माला का मिलना। जानिए क्या है मामला और कौन हैं नव्या नायर...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Sep 08 2025, 04:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
नव्या नायर पर ऑस्ट्रेलिया में लगा 1 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना
Image Credit : Instagram

नव्या नायर पर ऑस्ट्रेलिया में लगा 1 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना

नव्या नायर हाल ही में विक्टोरिया मलयाली एसोसिएशन द्वारा रखे गए ओणम सेलिब्रेशन में शामिल होने ऑस्ट्रेलिया पहुंची थीं। इस दौरान मेलबर्न एयरपोर्ट पर उनके लगेज की चेकिंग हुई तो उनके बैग से लगभग 15 सेंटीमीटर लंबी चमेली की माला निकली। इसके बाद अधिकारियों ने उनके ऊपर 1980 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगा दिया, जो इंडियन करेंसी में लगभग 1.14 लाख रुपए होता है।

25
नव्या नायर पर चमेली के फूल के लिए जुर्माना क्यों लगा?
Image Credit : Instagram

नव्या नायर पर चमेली के फूल के लिए जुर्माना क्यों लगा?

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई जैव सुरक्षा और सीमा शुल्क कानूनों के तहत ताजा फूलों और पौधों की सामग्री को इम्पोर्ट करना पूरी तरह वर्जित है। इसे देश की खेती और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। इसलिए जब नव्या नायर चमेली की माला लेकर पहुंची तो इसे वहां के नियम का उलंघन माना गया और उन्हें जुर्माने का सामना करना पड़ा।

35
नव्या नायर ने कार्रवाई के बाद शेयर किया वीडियो
Image Credit : Instagram

नव्या नायर ने कार्रवाई के बाद शेयर किया वीडियो

जुर्माने की कार्रवाई होने के बाद नव्या नायर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे केरल की पारंपरिक साड़ी पहने, एयरपोर्ट पर घूमती, खाना खाती, फ्लाइट में चढ़ती और खरीददारी करती नज़र आ रही हैं। उनके लाइट मूल वाले इस वीडियो को लोग मेलबर्न एयरपोर्ट वाली घटना से जोड़कर देख रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वे अपने साथ हुई जुर्माने की कार्रवाई के मजे ले रही हैं।

45
नव्या नायर कौन हैं?
Image Credit : Instagram

नव्या नायर कौन हैं?

नव्या नायर साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। 39 साल की नव्या बीते 24 साल से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रही हैं उन्होंने 2001 में मलयाली फिल्म Ishtam से फिल्मों में कदम रखा था। बाद में वे 'नंदनम', 'ग्रामोफोन', 'सरकार दादा', 'सायरा', 'बॉस' और 'जानकी जाने' जैसी मलयालम, 'दृश्या' और 'दृश्या 2' जैसी कन्नड़ और 'अमृतम', 'माया कन्नडी' और 'रसिक्कुम सीमाने' जैसी तमिल फिल्मों में भी दिख चुकी हैं।

55
नव्या नायर का असली नाम और फैमिली
Image Credit : Instagram

नव्या नायर का असली नाम और फैमिली

नव्या नायर का जन्म 14 अक्टूबर 1985 को हुआ था। उनका असली नाम धन्या वीणा है। डायरेक्टर सिबी मलयाली ने उन्हें नव्या नायर नाम दिया। नव्या ने जनवरी 2010 में संतोष मेनन से शादी की, जो मुंबई में रहते हैं। 2010 में वे बेटे साईं कृष्ण की मां बनीं। मलयालम सिनेमा के फेमस फिल्ममेकर के. मधु उनके मामा हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rashmika-Vijay Sangeet Video: संगीत में कपल का रोमांटिक डांस, दूल्हे की मां ने भी लूटी महफिल
Recommended image2
VIROSH Wedding Update: एक ही दिन में 2 रीति-रिवाजों से शादी करेंगे रश्मिका-विजय
Recommended image3
Rajinikanth Upcoming Movies: 3 फिल्मों से रजनीकांत मचाएंगे गदर, एक 2026-2 आएंगी 2027 में
Recommended image4
TOXIC Villain Look Out: यश की टॉक्सिक मूवी में 2 खूंखार विलेन, सामने आए 2 नाम
Recommended image5
VIROSH Wedding: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा में कौन है बड़ा, दूल्हा-दुल्हन के एज में कितना गैप?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved