- Home
- Entertainment
- South Cinema
- Nayanthara की 8 सबसे कमाऊ फिल्में, 3 BO पर फ्लॉप और एक हुई 1000 करोड़ पार
Nayanthara की 8 सबसे कमाऊ फिल्में, 3 BO पर फ्लॉप और एक हुई 1000 करोड़ पार
साउथ की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक नयनतारा 41 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरु में हुआ था। नयनतारा ने एक बॉलीवुड मूवी में भी काम किया है। जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी सबसे ज्यादा कमाने फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

फिल्म जवान
नयनतारा की सबसे कमाऊ फिल्म जवान है, जो 2023 में आई थी। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म का बजट 300 करोड़ था और मूवी ने 1152 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म बिगिल
नयनतारा की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बिगिल है। थलापति विजय के साथ वाली इस फिल्म का बजट 180 करोड़ था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 304 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी 2019 में आई थी।
ये भी पढ़ें... Mahesh Babu की सिर्फ एक अपकमिंग फिल्म, जिसे देखने करना होगा 2 साल इंतजार
फिल्म साई रा नरसिम्हा रेड्डी
2019 में आई नयनतारा की फिल्म साई रा नरसिम्हा रेड्डी का बजट 200 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस 248 करोड़ कमाए थे। फिल्म फ्लॉप रही थी। फिल्म चिरंजीवी लीड रोल में थे।
फिल्म दरबार
नयनतारा और रजनीकांत की फिल्म दरबार 2020 में आई थी। 175 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 238 करोड़ का बिजनेस किया था। ये हिट रही थी।
फिल्म विश्वासम
2019 में आई नयनतारा की फिल्म विश्वासम ब्लॉकबस्टर रही। अजीत कुमार के साथ इस फिल्म का बजट 85 करोड़ था और इसने 187 करोड़ का कारोबार किया था।
फिल्म अन्नाथे
फिल्म अन्नाथे 2021 में आई थी। इसमें नयनतारा के साथ रजनीकांत लीड रोल में थे। फिल्म का बज 110 करोड़ था और इसने 171 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म फ्लॉप रही थी।
फिल्म गॉडफादर
नयनतारा की फिल्म गॉडफादर 2022 में रिलीज हुई थी। चिरंजीवी के साथ इस मूवी का बजट 90 करोड़ था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 108 करोड़ कमाए थे। फिल्म फ्लॉप रही थी।
फिल्म अररामबम
नयनतारा और अजीत कुमार की फिल्म अररामबम 2013 में आई थी। 55 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 101 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी हिट रही थी।
ये भी पढ़ें... 2026 में इन 10 फिल्मों का सबसे ज्यादा इंतजार, 7 साउथ की-एक हीरो दो बार मचाएगा गदर