Radhika Sarathkumar Mother Death: राधिका सरथकुमार की मां गीता राधा का 21 सितंबर को निधन हुआ और चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित घर में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा गया। अंतिम संस्कार 22 सितंबर शाम 4:30 बजे बसेन्ट नगर श्मशान घाट पर होगा।

तमिल एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल उनकी मां गीता राधा का 21 सितंबर को निधन हो गया। वो 86 साल की थीं। गीता पिछले कुछ सालों से बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। इस खबर को सुनकर पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी। गीता का पार्थिव शरीर चेन्नई स्थित राधिका के घर पोएस गार्डन में उनके अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार 22 सितंबर शाम 4:30 बजे चेन्नई के बेसेंट नगर श्मशान घाट में होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राधिका सरथकुमार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई तस्वीरों और वीडियो में राधिका फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ-साथ राधिका की बहन निरोशा भी अंतिम संस्कार के समय काफी इमोशनल नजर आईं। राधिका ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनकी माँ के साथ उनके कुछ यादगार पल और पुरानी तस्वीरें हैं।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें..

बड़ी खबर: साउथ सुपरस्टार Mohanlal को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलेगा, PM MODI ने दी शुभकामनाएं

फैन्स को झटका, जानें अब कब आएगा पवन कल्याण की फिल्म They Call Him OG का ट्रेलर

कौन थीं गीता राधा?

गीता राधा, एम.आर. राधा की तीसरी पत्नी थीं। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए, राधिका और निरोशा। यह दोनों पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। गीता राधा ने अपने परिवार और बच्चों की परवरिश पर ज्यादा ध्यान दिया और पब्लिक्ली कम दिखाई दीं। गीता राधा ने फिल्मों में एक्टिव नहीं थीं, लेकिन वो ऐसे परिवार से तालुख रखती थीं, जिसने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को कई लोकप्रिय चेहरे दिए हैं।