- Home
- Entertainment
- South Cinema
- आखिर क्यों साउथ के इस मेगा स्टार की बहू ने शादी के 10 साल बाद बच्चा करने की सोची, खुद खोला राज
आखिर क्यों साउथ के इस मेगा स्टार की बहू ने शादी के 10 साल बाद बच्चा करने की सोची, खुद खोला राज
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ मेगा स्टार चिरंजीवी की बहू और राम चरण की पत्नी उपासना इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर क्यों शादी के 10 साल बाद बच्चा पैदा करने की सोची। नीचे पढ़ें..

राम चरण और उनकी पत्नी उपासना इस साल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उपासना ने अपनी लेट प्रेग्नेंसी के बारे में बात की।
बता दें कि राम चरण और उपासना ने दिसंबर 2022 में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर उपासना से ससुर चिरंजीवी ने इस खुशखबरी को शेयर किया था।
राम चरण की पत्नी उपासना साढ़े पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। इसी बीच उपासना ने पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात भी की।
उपासना ने बताया कि कैसे उन्होंने शादी के तुरंत बाद खुद पर प्रेग्नेंट होने का दबाव नहीं बनने दिया। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में कहा- मैं उत्साहित हूं कि मैंने मां बनने का फैसला तब किया जब हम चाहते थे, न कि तब जब सोसायटी चाहती थी।
उपासना ने कहा- शादी के दस साल बाद हमने अब बच्चा पैदा करने का डिसीजन लिया है और मुझे लगता है कि ये सबसे बेस्ट टाइम है, क्योंकि हम दोनों ही करियर के अच्छे प्वाइंट पर हैं। फाइनेंशियली भी हम दोनों सिक्योर है और अपने बच्चों की परवरिश अच्छी तरह से कर सकते हैं।
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- यह हमारा म्यूचल डिसीजन था। एक कपल के रूप में हमने खुद पर दबाव नहीं आने दिया, चाहे वह समाज का हो, फैमिली का हो या फिर बाहरी का।
आपको बता दें कि राम चरण और उपासना की शादी 14 जून 2012 में हुई थी। राम चरण जहां साउथ मेगा स्टार चिरंजीवी के बेटे है तो उपासना अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी की पोती हैं।
राम चरण और उपासना की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों के प्यार की कहानी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी। कॉलेज में राम चरण, उपासना को देखते ही दिल हार बैठे थे।
राम चरण-उपासना में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार। लेकिन जल्द ही दोनों के प्यार में दूरियां भी आ गई क्योंकि राम चरण को विदेश जाना पड़ा था। हालांकि, दूरी के बाद भी दोनों का दिल मिला रहा। इसी दौरान दोनों को अपने प्यार का वास्तव में अहसास हुआ।
विदेश से लौटने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। कुछ साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों के घरवालें भी इस रिश्ते से खुश थे और धूमधाम से कपल की शादी हुई।
ये भी पढ़ें...
10 अमीर स्टार्स में इस पोजीशन पर अजय देवगन, लिस्ट में TOP पर इनका नाम
अंबानी की प्रेग्नेंट बहू श्लोका ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाया बेबी बंप
साउथ फिर बॉलीवुड पर भारी, नानी की दसरा पहले वीकेंड 50 Cr पार, अजय देवगन की भोला ने कमाए इतने
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।