Rashmika Mandanna की अंगूठी की तस्वीरें दुबई एयरपोर्ट से वायरल हो रही हैं। लोगों में सगाई की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। रश्मिका और विजय देवरकोंडा की लंबे समय से रिश्ते की अफवाहें हैं, दोनों VD14 फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

साउथ इंडियन और बॉलीवुड दोनों फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचा रहीं रश्मिका मंदाना का नाम लंबे समय से तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ रहा है। इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्हें नई अंगूठी पहने देखा जा सकता है। इन तस्वीरों ने विजय और उनके रिश्ते की ख़बरों को और बल दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने अंगूठी उसी उंगली में पहनी है, जिसमें आमतौर पर सगाई की अंगूठी पहनी जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रश्मिका मंदाना की वायरल तस्वीरें और वीडियो कहां के हैं?

रश्मिका मंदाना की जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, वे दुबई एयरपोर्ट के हैं। इनमें उन्हें वाइट शर्ट और ब्लू जींस में देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक सन ग्लासेस लगाए हुए हैं और कंधे पर ब्लैक साइड बैग भी टांगा हुआ है। दरअसल, रश्मिका मंदाना दुबई साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA)2025 के लिए पहुंची हैं, जो 5 सितम्बर से शुरू हो चुके हैं। 6 सितम्बर को इस सेरेमनी में मुख्य अवॉर्ड दिए जाएंगे। 

Scroll to load tweet…

खैर, रश्मिका को दुबई एयरपोर्ट पर अंगूठी के साथ देख लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि कहीं उन्होंने गुपचुप सगाई तो नहीं कर ली है। लेकिन इस बारे में अभी तक सिर्फ गॉसिप ही चल रही है। इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Scroll to load tweet…

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का रिश्ता?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का नाम लंबे समय से एक-दूसरे से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, दोनों ने साथ में बैक टू बैक 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में काम किया था। इसके बाद से ही उनके अफेयर की ख़बरें आती रही हैं। इसके अलावा दोनों के साथ में वैकेशन मनाने की ख़बरें आती रही हैं। इसी साल अगस्त में वे न्यूयॉर्क में 43वीं इंडिया परेड में शामिल हुए थे, जो भारत से बाहर सबसे बड़ी इंडिपेंडेंस डे परेड मानी जाती है। दोनों ही स्टार्स को इस परेड में ग्रेंड मार्शल के रूप में सम्मानित किया गया था।

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा इस फिल्म में दिखेंगे साथ?

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा को पिछली बार तेलुगु फिल्म 'किंगडम' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। रश्मिका मंदाना पिछली बार तमिल-तेलुगु फिल्म 'कुबेरा' में दिखाई दी थीं। उन्हें आगे 'द गर्लफ्रेंड' और 'थामा' में देखा जाएगा। चर्चा यह भी है कि विजय और रश्मिका VD14 में साथ काम कर रहे हैं।