Renukaswamy Murder Case Update: रेणुकास्वामी हत्याकांड में फंसे साउथ एक्टर दर्शन थुगुदीपा की जमानत याचिक सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है। इतना ही नहीं कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है।

Renukaswamy Murder Case Latest Update: जाने माने कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा (Darshan Thoogudeepa) को रेणुकास्वामी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मर्डर केस में दर्शन को दी गई जमानत रद्द करने संबंधी कर्नाटक सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार फैसला सुनाया है। जज जेबी पारदीवाला और आर महादेवन की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 24 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने एक्टर को कोई राहत नहीं दी। बता दें कि दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा पर रेणुकास्वामी हत्या करने का आरोप है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुप्रीम कोर्ट ने दर्शन को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए

दर्शन थुगुदीपा की जमानत रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने का भी आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 24 जुलाई को रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन और छह अन्य को जमानत देने के कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर भी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ये विवेकाधीन शक्ति का गलत इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ें... Shilpa Shirodkar की कार का एक्सीडेंट, जानें कैसा है एक्ट्रेस का हाल ?

क्या है रेणुकास्वामी हत्याकांड मामला

बता दें कि कन्नड़ एक्टर दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने अपने साथियों के साथ मिलकर 33 साल के रेणुकास्वामी नामक फैन को पहले किडनेप किया था और टॉर्चर करने के बाद हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि रेणुकास्वामी एक्ट्रेस को अश्लील मैसेज भेजता था, जिससे वे काफी नाराज थी। ये बता उन्होंने अपने करीबी दोस्त दर्शन को बताई थी। इसके बात दोनों ने मिलकर प्लानिंग की और रेणुकास्वामी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोप लगाया कि पीड़ित को जून 2024 में तीन दिनों तक बेंगलुरु के एक शेड में बंद करके रखा था। उसके बाद हत्या कर शव एक नाले फेंक दिया था।

ये भी पढ़ें... Ayan Mukerji vs Lokesh Kanagaraj: BO पर किसका सक्सेस रेट हाई, किसने दी ज्यादा हिट?

दर्शन थुगुदीपा के बारे में

दर्शन थुगुदीपा का असली नाम हेमंत कुमार है। वे एक्टर के साथ फिल्म प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं। वे कन्नड़ सिनेमा से ताल्लुक रखते हैं। अपने दो दशक के करियर में दर्शन ने करीब 50 से ज्यादा से फिल्मों में काम किया है। फैन्स के बीच वे चैलेंजिंग स्टार और डी बॉस के नाम से फेमस हैं। उन्होंने 1990 में टीवी धारावाहिक और छोटी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर शुरू किया था। बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 2002 में आई मैजेस्टिक थी। दर्शन ने करिया (2003), कलसिपाल्या (2004), गज (2008), नवग्रह (2008), सारथी (2011), क्रांतिवीर सांगोली रायन्ना (2012), बुलबुल (2013), यजमान (2019), रॉबर्ट (2021) और कटेरा (2023) जैसी फिल्मों में काम किया, जो हिट रही।