ऋषभ शेट्टी  की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर धमाके पर धमाका किए जा रही हैं। फिल्म जोरदार कमाई करते हुए इतिहास रच रही हैं। इसी बीच मूवी का 17वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है। फिल्म ने इंडिया में 500 करोड़ कमा लिए हैं।

साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 जब से रिलीज हुई है, इसने बॉक्स ऑफिस हिलाकर कर रख दिया है। दर्शकों में फिल्म देखने का क्रेज कम नहीं हो रहा है। फिल्म की रिलीज को 17 दिन पूरे हो गए हैं और अभी भी सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ रही हैं। इसी बीच फिल्म का 17वें दिन की कमाई की जानकारी सामने आई है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो मूवी की कमाई में एक बार फिर उछाल आया है और इसने 12.50 करोड़ का बिजनेस किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कितना हुआ कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन

कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है। फिल्म दशहरा के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तभी से ये बॉक्स ऑफिस पर लगातार धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन से अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। ओपनिंग डे पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 61.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई 45.4 करोड़ रही थी। फिर तीसरे दिन इसकी कमाई में जोरदार उछाल देखा गया और इसने 55 करोड़ का बिजनेस किया। चौथे दिन फिल्म जबरदस्त धमाका करते हुए 63 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म की पहले सोमवार कमाई गिरी लेकिन जलवा कम नहीं हुआ। इसने 31.5 करोड़ कमाए। पहले वीक फिल्म ने 337.4 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे हफ्ते इसने 147.85 करोड़ का कारोबार किया। 16वें दिन इसने 8.5 करोड़ कमाए तो 17वें दिन इसकी कमाई 12.70 करोड़ रही। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 506.25 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।

ये भी पढ़ें... Kantara Chapter 1 बॉक्स ऑफिस के बाद आ रही OTT पर धाक जमाने, जानें कब-कहां देखें

कांतारा चैप्टर 1 के बारे में

कांतारा चैप्टर 1 2022 में आई फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है। राइटर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ऋषभ के साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया लीड रोल में हैं। मूवी का बजट 125 करोड़ है। आपको बता दें कि फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की जानकारी भी सामने आ गई है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। ये 30 अक्टूबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। इसे पहले कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा और 8 वीक बाद ये हिंदी में भी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें... Kantara Chapter 1 के ऋषभ शेट्टी के असली नाम का खुलासा? एक्टर ने बताई इसे बदलने की वजह