ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के साथ धमाल मचाया। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और लोग इसे देखने पसंद कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि इस समय से पहले ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। ऐसा क्यों इसकी वजह भी सामने आई है।

2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा चैपप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब जलवा दिखाया। मूवी को दर्शकों द्वारा अभी भी पसंद किया जा रहा है। अभी भी लोग इसे देखने सिनेमाघर जा रहे हैं। दशहरा के मौके पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी थी। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 593.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं वर्ल्ड वाइड भी इसने 800 करोड़ से ज्यादा कमा लिए है। इसी बीच खबर आ रही है कि फिल्म को वक्त से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। ऐसा क्यों किया जा रहा है कि मेकर्स ने इसका खुलासा भी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों वक्त से पहले ओटीटी पर आ रही कांतारा चैप्टर 1

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 सिनेमाघरों में रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद ही 31 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने जा रही है। इस खबर ने पूरे ट्रेड जगत को हिलाकर रख दिया है। कइयों ने सवाल उठाया है कि इतनी कम ओटीटी विंडो फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर चल रहे प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है। इस पर रिएक्ट करते हुए होम्बले फिल्म्स के पार्टनर चालुवे गौड़ा ने स्पष्ट किया कि समय से पहले डिजिटल पर स्ट्रीम होने की वजह 3 साल पहले हुआ समझौता है। इंडिया टुडे को गौड़ा ने बताया कि ओटीटी पर फिलहाल फिल्म के सिर्फ तमिल, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जन ही रिलीज होंगे, हिंदी वर्जन स्ट्रीम नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म को हिंदी में देखने के लिए आठ हफ्तों का इंतजार करना होगा। उन्होंने आगे बताया कि साउथ के सिनेमाघरों में अब छोटी ओटीटी विंडो आम बात हो गई है। ज्यादातर साउथ मूवीज अब चार वीक की विंडो पर चल रही हैं। हर फिल्म का अपना एक एग्रीमेंट और टाइमलाइन है। कोविड से पहले सभी फिल्मों के लिए आठ वीक था। कोविड के बाद कुली जैसी बड़ी रिलीज भी हिंदी सहित सभी भाषाओं में चार वीक के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम हो गईं थीं।

ये भी पढ़ें... Puneeth Rajkumar की 10 सबसे कमाऊ फिल्में, एक 100 करोड़ी-छह 50Cr के अंदर सिमटी

कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन

कांतारा चैप्टर 1 ने 61.86 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 45.4 करोड़ का बिजनेस किया था। तीसरे दिन इसकी कमाई 55 करोड़ रही। पहले वीक फिल्म ने 337.4 कोरड़ का तगड़ा बिजनेस किया था। दूसरे वीाक फिल्म ने 147.85 करोड़ की कमाई की। तीसरे वीक इसने 78.85 करोड़ का कलेक्शन किया। 26वें दिन फिल्म ने 2.92 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, 27वें दिन इसने 63 लाख रुपए कमाए। मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 593.15 करोड़ का बिजनेस किया है।

ये भी पढ़ें... क्या रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से सगाई का कर दिया खुलासा?