साउथ फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण: समांथा ने भी एक की डिमांड
हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण का मुद्दा गरमाया हुआ है। कई अभिनेत्रियां अपने अनुभव शेयर कर रही हैं। अभिनेत्री समांथा ने यौन शोषण की जाँच रिपोर्ट जारी करने की मांग की है।

हाल ही में मलयालम फिल्म उद्योग में होने वाले यौन शोषण पर हेमा कमेटी ने एक रिपोर्ट पेश की थी. इस रिपोर्ट में कई बड़े अभिनेताओं द्वारा अभिनेत्रियों का यौन शोषण किए जाने के मामले सामने आए थे. इस मामले ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया है. नेटिज़न्स संबंधित अभिनेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

मलयालम फिल्म उद्योग में हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद कई अभिनेत्रियाँ फिल्म उद्योग में अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में खुलकर बोल रही हैं. वहीं, तमिल फिल्म उद्योग में भी हेमा कमेटी की तर्ज पर एक समिति गठित कर यहाँ की अभिनेत्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, ऐसा अभिनेता संघ के महासचिव विशाल ने कहा है. उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में इस समिति के बारे में घोषणा कर दी जाएगी.
इस बीच, अभिनेत्री समांथा ने तेलंगाना सरकार से तेलुगु फिल्म उद्योग में होने वाले यौन शोषण के मामलों की जांच कर रही समिति की रिपोर्ट जारी करने की मांग की है. तेलुगु फिल्म उद्योग से इस बारे में आवाज उठाने वाली समांथा पहली अभिनेत्री हैं. समांथा ने कहा कि रिपोर्ट जारी करने से महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनेगा.
ऐसा माना जा रहा है कि अभिनेत्री समांथा की इस पोस्ट के बाद जल्द ही तेलुगु फिल्म उद्योग में होने वाले यौन शोषण के मामले सामने आ सकते हैं. तेलुगु फिल्म उद्योग में काम करने वाली महिलाओं के लिए साल 2019 में 'द वॉइस ऑफ वुमन' नाम से एक समिति का गठन किया गया था. इस समिति में समांथा भी शामिल थीं. समांथा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसी समिति की ओर से जारी रिपोर्ट को पोस्ट किया है.
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।






