- Home
- Entertainment
- South Cinema
- Samantha Ruth Prabhu की 10 सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्में, एक को छोड़ सभी 100 करोड़ी
Samantha Ruth Prabhu की 10 सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्में, एक को छोड़ सभी 100 करोड़ी
साउथ की जानीमानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी की है। आपको बता दें कि दोनों की ही ये दूसरी शादी है। इसी बीच आपको सामंथा की साउथ की सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

फिल्म मर्सेल
सामंथा रुथ प्रभु की 2017 में आई फिल्म मर्सेल उनकी सबसे कमाऊ फिल्म है। थलापति विजय के साथ वाली इस फिल्म ने 257 करोड़ का कलेक्शन किया था। मूवी का बजट 120 करोड़ था।
फिल्म रंगस्थलम
2018 में आई सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म रंगस्थलम ने बॉक्स ऑफिस पर 217 करोड़ कमाए थे। राम चरण के साथ वाली इस फिल्म का बजट 80 करोड़ था।
ये भी पढ़ें... सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की नेटवर्थ, पति-पत्नी में कौन ज्यादा पैसेवाला?
फिल्म थैरी
सामंथा रुथ प्रभु की थलापति विजय के साथ वाली फिल्म थैरी 2016 में आई थी। 75 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 153 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म जनता गैराज
60 करोड़ के बजट में बनी सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म जनता गैराज ने बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म में जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे।
फिल्म अत्तारिन्तिकी दारेदी
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म अत्तारिन्तिकी दारेदी 2013 में आई थी। 55 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 134 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में थे।
फिल्म कैथी
2014 में आई सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म कैथी को 65 करोड़ के बजट में बनाया गया था। थलापति विजय के साथ वाली इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 126.8 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म 24
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 24 में उनके लीड हीरो सूर्या कुमार थे। 75 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 108 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी 2016 में रिलीज हुई थी।
फिल्म ऐगा
सामंथा रुथ प्रभु की 2012 में आई फिल्म ऐगा का बजट 45 करोड़ था। नानी के साथ वाली इस मूवी ने 102 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म डुकुडु
2011 में आई सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म डुकुडु में महेश बाबू लीड रोल में थे। 35 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 101 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म सीथम्मा वाकित्लो सिरिमल्ले चेट्टु
2013 में आई सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म सीथम्मा वाकित्लो सिरिमल्ले चेट्टु में वेकंटेश दग्गुबाती लीड हीरो थे। 45 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 92 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू में कितना एज गेप, दोनों में से उम्र में कौन बड़ा?