दुबई में चल रहे साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स यानी SIIMA के 11वें एडिशन के दौरान पहले दिन तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा के विजेताओं की लिस्ट जारी की गई। इस दौरान तेलुगु में ‘सीता रामम’, ‘RRR’ तो कन्नड़ में ‘कांतारा’ और ‘777 चार्ली’ का दबदबा रहा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) 2023 का ऐलान शुक्रवार रात किया गया। दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए SIIMA के 11वें एडिशन में साउथ इंडियन स्टार्स का जमावड़ा लगा। इस दौरान दुलकर सलमान, मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना स्टारर तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' और राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर तेलुगु फिल्म 'RRR' का दबदबा रहा। वहीं कन्नड़ सिनेमा से 'KGF Chapter 2', 'कांतारा' और '777 चार्ली' ने भी अपने नाम कई अवॉर्ड किए। आइए आपको बताते हैं SIIMA 2023 के विनर्स के बारे में...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

SIIMA 2023 में तेलुगु सिनेमा के विजेता

बेस्ट फिल्म: सीता रामम

बेस्ट डायरेक्टर : एस.एस. राजामौली (RRR)

बेस्ट एक्टर : जूनियर एनटीआर (RRR)

बेस्ट एक्ट्रेस : श्रीलीला (धमाका)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स): अदिवी शेष (मेजर)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) : मृणाल ठाकुर (सीता रामम)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : राणा दग्गुबती (भीमला नायक)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : संगीता (मसूदा)

बेस्ट म्यूजिक : एम एम कीरावनी (RRR)

SIIMA 2023 में कन्नड़ सिनेमा के विजेता

बेस्ट फिल्म : 777 चार्ली

बेस्ट डायरेक्टर : ऋषभ शेट्टी (कांतारा)

बेस्ट एक्टर : यश (KGF Chapter 2)

बेस्ट एक्ट्रेस : श्रीनिधि शेट्टी (कांतारा)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) : ऋषभ शेट्टी (कांतारा)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) : सप्तमी गौड़ा (कांतारा)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : दिगंत मनचले (गालीपता )

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : शुभ रेखा (होम मिनिस्टर)

बेस्ट म्यूजिक : बी. अजनीश लोकांत (कांतारा)

16 सितम्बर को घोषित होंगे तमिल और मलयालम सिनेमा के विजेता

तमिल और मलयालम सीनेमा के विनर्स का अनाउंसमेंट 16 सितम्बर यानी शनिवार रात किया जाएगा। 15 सितम्बर को जिन तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के नाम अवॉर्ड्स रहे, वे उनमें से ‘RRR’, ‘सीता रामम’, ‘KGF C hapter 2’ , कांतारा' और ‘777 चार्ली’ ने दुनियाभर में तहलका मचाया। कन्नड़ फिल्म ‘KGF चैप्टर 2’ को दुनियाभर में लगभग 1250 करोड़ रुपए कमाकर 2022 की सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म साबित हुई तो वहीं, ‘RRR’ ने भी दुनियाभर में करीब 1150 करोड़ रुपए कमाए थे और यह 2022 की दूसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म है। इन दोनों फिल्मों के अलावा SIIMA 2023 की जितनी भी फिल्मों ने अवॉर्ड अपने नाम किया है, सभी ने कंटेंट के मामले में पूरी दुनिया में अपना परचम फहराया है।

और पढ़ें…

'जवान' की सफलता के बीच आई SRK की अगली फिल्म की रिलीज डेट, जानें कब आएगी 'डंकी'

शाहरुख़ खान ने अपनी ही पठान को पछाड़ा, जवान 9 दिन में हुई 400 करोड़ पार