Mammootty Mother Passes Away साउथ सुपरस्टार मामूट्टी की मां फातिमा इस्माइल का निधन हो गया है। फातिमा 93 साल की थी। उन्होंने कोच्चि के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। कई साउथ स्टार ने मामूट्टी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मलयालम एक्टर मामूट्टी (Mammootty) की मां फातिमा इस्माइल का शुक्रवार (21 अप्रैल) को निधन हो गया। वह 93 साल की थीं। उन्होंने तड़के कोच्चि के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो कोट्टायम के चेम्पू में उनके होम टाउन में शाम 4 बजे फातिमा इस्माइल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में उनका सबसे बड़ा बेटा मामूट्टी के अलावा इब्राहिम, जकारिया, अमीना, सुधा और शफीना हैं।। फातिमा के निधन पर मलयालम इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

शशि थरूर ने जताया शोक

मामूट्टी की मां फातिमा इस्माइल के निधन पर शशि थरूर ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर मामूट्टी और उनकी मां फातिमा का फोटो शेयर कर लिखा- उनकी मां के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए आज सुबह @mammukka से बात की। जैसे-जैसे मैं बड़ा होता गया हूं, मैं अपनी मां के बहुत करीब हो गया हूं, और मैं इस अपूरणीय बंधन की अनमोलता से अवगत हूं। इस नुकसान से उबरने के लिए मन की शांति मिले। शशि थरूर की पोस्ट पर फैन्स कमेंट्स करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। किसी ने लिखा ओम शांति तो किसी ने लिखा- रेस्ट इन पीस।

सुपरस्टार है मामूट्टी

71 साल के मामूट्टी इस उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ के साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया। हालंकि, उन्होंने ज्यादातर फिल्में मलयालम भाषा में की। अपने करियर में 400 फिल्मों में काम करने वाले मामूट्टी ने 1971 में अपने करियर की शुरुआत की। पहली बार वह फिल्म अनुभवंगल पालीचकल में नजर आए थे। उनकी पहली लीड रोल वाली फिल्म आईवी ससी की देवलोकम (1979) थी, जो रिलीज ही नहीं हो पाई थी। मम्मूटी को 1981 में सफलता मिली जब उन्हें अहमिंसा में उनके प्रदर्शन के लिए सेकंड बेस्ट एक्टर का केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला।

फैमिली के साथ कोच्चि में रहते हैं मामूट्टी

उन्होंने 1979 में सल्फाथ कुट्टी से अरेंज मैरिज की थी। कपल की एक बेटी सुरुमी और एक बेटा दुलकिर सलमान है। दुलकिर भी एक्टर है। उन्होंने साउथ के साथ ही हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। मामूट्टी अपने परिवार के साथ कोच्चि में रहते हैं।

ये भी पढ़ें...

पामेला चोपड़ा की शोक सभा में हंसता दिखा बेटा उदय तो पड़ी लताड़, एक बोला- कैसे-कैसे लोग मां के मरने पर भी हंस रहे

ईद पर आई सलमान खान की 9 फिल्में, क्या KKBKKJ तोड़ पाएंगी यह रिकॉर्ड

Pamela Chopra Last Rite में देखिए कौन-कौन सेलेब्स पहुंचे, भागती-दौड़ती आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचीं कैटरीना कैफ

प्यार के लिए मुस्लिम तक बन गई थी ममता कुलकर्णी, फिर क्यों लिया सन्यास