- Home
- Entertainment
- South Cinema
- 2025 में नहीं आई इन 7 साउथ स्टार्स की कोई भी फिल्म, 4 का दिखेगा 2026 में जलवा
2025 में नहीं आई इन 7 साउथ स्टार्स की कोई भी फिल्म, 4 का दिखेगा 2026 में जलवा
साल 2025 आखिरी पड़ाव पर है। इस साल आम से लेकर खास तक की जिंदगी में बहुत बदलाव आए, काफी कुछ अच्छा-बुरा भी देखने को मिला। इसी बीच आपको उन साउथ स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कोई भी फिल्म 2025 में रिलीज नहीं हुई। इनमें ज्यादातर सुपरस्टार्स हैं।

थलापति विजय
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की 2025 में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। उनकी आखिरी फिल्म जन नायगन 2026 में रिलीज होगी। इसके बाद वे एक्टिंग की दुनिया छोड़ देंगे और राजनीति में उतर जाएंगे।
अल्लू अर्जुन
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 2025 में कोई भी मूवी देखने को नही मिली। हालांकि, आने वाले 2 साल तक वे स्क्रीन से गायब रहेंगे। उनकी अपकमिंग फिल्म AA22XA6 2028 में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... Toxic से यश का खूंखार लुक रिवील, बिना चेहरा दिखाए डराया-100 दिन बाद रिलीज होगी मूवी
यश
साउथ के रॉकिंग स्टार यश भी लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब है। हालांकि, उनकी 2 फिल्में टॉक्सिक और रामायण पार्ट 1 2026 में रिलीज होंगी।
प्रभास
प्रभास की भी 2025 में कोई फिल्म नहीं आई। वहीं, उनकी 2026 में 2 फिल्में द राजा साब और फौजी रिलीज होंगी।
महेश बाबू
सुपरस्टार महेश बाबू की भी 2025 में कोई मूवी रिलीज नहीं हुई। बता दें कि वे 2026 में भी स्क्रीन से गायब रहेंगे। उनकी फिल्म वाराणसी 2027 में रिलीज होगी।
चिरंजीवी
मेगा स्टार चिरंजीवी पिछले 2 साल से स्क्रीन से गायब है। हालांकि, 2026 में वे 3 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे। वे मन शंकर वर प्रसाद गारू, विश्वंभरा सहित एक और मूवी में नजर आएंगे।
साई धरम तेज
साई धरम तेज 2 साल से सिल्वर स्क्रीन से गायब है। बता दें कि वे 2026 में धमाका करने आ रहे हैं। उनकी फिल्म संबाराला यति गट्टू रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... 2025 की साउथ की सबसे कमाऊ फिल्में, TOP 10 में 5 ब्लॉकबस्टर-एक महाडिजास्टर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।