- Home
- Entertainment
- South Cinema
- NTR शताब्दी समारोह में रजनीकांत की हुई धमाकेदार एंट्री, फोटोज हुईं VIRAL
NTR शताब्दी समारोह में रजनीकांत की हुई धमाकेदार एंट्री, फोटोज हुईं VIRAL
एंटरटेनमेंट डेस्क. रजनीकांत को हाल ही में NTR शताब्दी समारोह कार्यक्रम में स्पॉट किया गया। ये इवेंट 28 अप्रैल को विजयवाड़ा में आयोजित किया गया था। NTR के नाम से मशहूर नंदमुरी तारक रामा राव के शताब्दी समारोह में कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।

300 से अधिक फिल्मों में NTR ने किया था काम
NTR टॉलीवुड के एक महान अभिनेता थे। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग की थी। वह पौराणिक पात्रों की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे।
NTR से प्रेरित थे रजनीकांत
इस दौरान रजनीकांत ने NTR को याद करते हुए कहा कि वो सुपरस्टार से बहुत प्रेरित थे। साथ ही रजनीकांत ने कहा कि एनटीआर की पहली फिल्म जो उन्होंने देखी वो पाताल भैरवी थी और इसने उनके दिमाग पर एक छाप छोड़ी।
रजनीकांत ने सुनाया किस्सा
रजनीकांत ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि जब वो 13 साल के थे, तब उन्होंने NTR को एक बार दूर से देखा था।
रजनीकांत ने NTR को दिया एक्टिंग का क्रेडिट
रजनीकांत ने NTR को अपने फिल्मी सफर का क्रेडिट देते हुए कहा कि जब वो बस कंडक्टर के रूप में काम करते थे, तो उन्होंने एनटीआर द्वारा निभाए गए दुर्योधन की भूमिका निभाई और इससे उन्हें खूब सराहना मिली और इसी वजह से उनकी एक्टिंग में रुचि बढ़ गई।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी थे NTR
NTR का जन्म 28 मई 1923 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने पॉलिटिक्स में भी काम किया था। वो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। उनका निधन 18 जनवरी, 1996 को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।