MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • Box office पर जुलाई का सबसे बड़ा क्लैश, दूसरे शुक्रवार एक साथ रिलीज हो रहीं 8 साउथ इंडियन फ़िल्में

Box office पर जुलाई का सबसे बड़ा क्लैश, दूसरे शुक्रवार एक साथ रिलीज हो रहीं 8 साउथ इंडियन फ़िल्में

यूं तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन जब एक ही तारीख पर कई फ़िल्में रिलीज हों तो ज़रूर ताज्जुब किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ जुलाई 2025 के दूसरे शुक्रवार को हो रहा है।  8 साउथ इंडियन फ़िल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jul 08 2025, 11:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Social Media

1.फ्रीडम (freedom 2025)

भाषा : तमिल

रिलीज डेट : 10 जुलाई

सत्यशिव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शशि कुमार, लिजोमोल जोस, सुदेव नायर, मालविका अविनाश और बोस वेंकट जैसे कलाकारों की अहम् भूमिका है। इस हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा में रिफ्यूजीज के एक ग्रुप की कहानी है, जिन पर हाई प्रोफाइल मर्डर का झूठा आरोप लगता है।

28
Image Credit : Social Media

2. ओहो एंथन बेबी (Oho Endhan Baby)

भाषा : तमिल

रिलीज डेट : 11 जुलाई

विष्णु विशाल के भाई रूद्र इस फिल्म से लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। उनके अलावा मिथिला पालकर, मिस्किन, करुणाकरण, निर्मल पिल्लई और खुद विष्णु विशाल भी फिल्म में अहम् रोल कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कृष्णकुमार रामकुमार ने किया है। इस फिल्म में अश्वनी नाम के निर्माता की कहानी दिखाई गई है।

38
Image Credit : Social Media

3.मायाकूथु (Maayakoothu)

भाषा : तमिल

रिलीज डेट : 11 जुलाई

ए.आर. राघवेन्द्र के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नागराजन कन्नन, दिल्ली गणेश, एमयू रामास्वामी और साईं धीना जैसे कलाकारों को देखा जाएगा। इस फंताशी एडवेंचर ड्रामा में एक राइटर की कहानी है, जिसकी कृतियां एक अनोखी और रहस्यमयी दुनिया की सैर कराती हैं।

48
Image Credit : Social Media

4.सूत्रवाक्यम (Soothravakyam)

भाषा : मलयालम

रिलीज डेट : 11 जुलाई

यूजीन जोस चिरमेल ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में शाइन टॉम चाको, श्रीकांत कंद्रगुला, दीपक परमबोल और विंची एलोशियस जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी क्रिस्टो जेवियर नाम के पुलिस ऑफिसर की कहानी है, जो अपनी लाइफ में अलग-अलग नेक कामों को अंजाम देता है।

58
Image Credit : Social Media

5.देसिंगु राजा 2 (Desingu Raja 2)

भाषा : तमिल

रिलीज डेट : 11 जुलाई

एजिल एस. के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वेमल, जन नाथन, पूजिता पोन्नदा, हर्षिता बंदलामुरी, पुगाज और स्नेहा गुप्ता जैसे कलाकारों का अहम् रोल है। इस फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी है, पढ़ाई के बाद जिनके रास्ते अलग हो जाते हैं। इनमें एक पुलिस ऑफिसर, दूसरा इंस्पेक्टर तो तीसरा गुंडा बनकर मशहूर होता है।

68
Image Credit : Social Media

6. ओह भामा अय्यो रामा (Oh Bhama Ayyo Rama)

भाषा : तेलुगु

रिलीज डेट : 11 जुलाई

इस फिल्म का डायरेक्शन राम गोधाला ने किया है। सुहास, मालविका मनोज, अनीता हसनंदानी, अली बाशा, रविन्द्र विजय और बबलू पृथ्वीराज जैसे कलाकार इसमें अहम् रोल कर रहे हैं। इस रोमांटिक ड्रामा में राम नाम का एक लड़का विदेश में सेटल होने का सपना देखता है, लेकिन तभी उसकी जिंदगी में सत्यभामा नाम की लड़की आ जाती है और कहानी जबरदस्त मोड़ ले लेती है।

78
Image Credit : Social Media

7.दूरा थीरा याना (Doora Theera Yaana)

भाषा : कन्नड़

रिलीज डेट : 11 जुलाई

विजय कृष्ण, प्रियंका कुमार, श्रुति हरिहरन, शरत लोहिताश्व, अरुण सागर और सुधा बेलावाड़ी जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन मंसूर ने किया है। यह म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें आकाश और भूमि नाम के दो म्यूजिशियन तकनीकी विशेषज्ञ होने की वजह से 5 साल तक रिलेशनशिप में रहते है।

88
Image Credit : Social Media

8.परमपद सोपानम (Paramapadha Sopanam)

भाषा : तेलुगु

रिलीज डेट : 11 जुलाई

नागा शिवा ने फिल्म का डायरेक्शन किया है। इस फिल्म में अंबाती अर्जुन, जेनिफर इमैनुएल, नम्रता मल्ला, पिल्ला प्रसाद और अमित तिवारी की अहम् भूमिका है। इस फिल्म की कहानी पलकपदली गांव के बारे में है, जहां रहस्यमय तरीके से सरपंच, वीआरओ और मेडिकल ऑफिसर की मौत हो जाती है। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Allu Arjun से मिलने के लिए फॉलो करने पड़ते हैं 42 अजीब नियम, 4 के बारे में जान उड़ेंगे होश
Recommended image2
Dhurandhar 2 अभी से हुई पीछे? Toxic की ऐतिहासिक डील ने बदल दिया पूरा गेम!
Recommended image3
Jana Nayagan Release: CBFC से फाइट खत्म! थलापति विजय की आखिरी फिल्म की रिलीज़ पक्की?
Recommended image4
प्रभास की Spirit से दीपिका पादुकोण के बाद एक और सुपरस्टार की विदाई, जानें वजह
Recommended image5
Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved