Vijay Deverakonda Kingdom Twitter Review: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम गुरुवार को रिलीज हुई। फिल्म का पहला शो देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर रिव्यू शेयर कर रहे हैं। सभी ने मूवी को ब्लॉकब्टर बताया। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार विजयकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म किंगडम (Kingdom) गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी की फिल्म रिलीज के साथ चर्चा में आ गई है। फिल्म का पहला शो देखने वाले सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। सभी फिल्म की कहानी और विजय की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर के जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। ज्यादातर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। हालांकि, कुछ इसकी गति पर सवाल उठाए रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया ये तो पहले दिन के कलेक्शन का आंकड़ा आने का बाद ही पता चलेगा।

फिल्म किंगडम देखने के बाद यूजर्स के रिएक्शन

फिल्म किंगडम देखने के बाद मिस्टर एके नाम के यूजर ने रिव्यू शेयर कर लिखा-फिल्म की शुरुआत बहुत ही तगड़ी है। फिल्म की कहानी कसी हुई है। गति में मामूली सी गिरावट लेकिन टेक्निक कमाल है और फिल्म मनोरंजन से भरपूर है। ये ब्लॉकबस्टर होगी। #KingdomMANAMKODTHUNAM. जीजू नाम के यूजर ने लिखा- #Kingdom पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर है। विजय देवरकोंडा लीड रोल में कमाल लग रहे हैं, निर्देशक ने एक दमदार कहानी पेश की है, सत्यदेव का काम शानदार है और अनिरुद्ध का संगीत लाजवाब है। 4.5/5 - जरूर देखें #BlockBusterKingdom. जोसफ जे नाम के यूजर ने लिखा- जब 2.75 का मतलब ब्लॉकबस्टर हो! #किंगडम वेंकी की सिग्नेचर रेटिंग के साथ एलीट लीग में शामिल हो गई है। वामसी रेड्डी नाम के यूजर ने लिखा- #KingdomReview -4/5, किंग का बेहतरीन परफॉर्मेंस। @TheDeverakonda दूसरे हाफ में बोट वाला सीन बहुत ही शानदार है। हर्षा रेड्डी नाम की यूजर ने लिखा- फर्स्ट हाफ गुड, सेकंड हाफ ब्लॉकबस्टर, #Kingdom विजय देवरकोंडा की एक और ब्लॉकबस्टर। इसी तरह अन्य ने भी अपने रिव्यू शेयर किए।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

फिल्म किंगडम के बारे में

फिल्म किंगडम राइटर-डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी की एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को नागा वामसी और साई सौजन्या ने सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले बनाया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे लीड रोल में हैं। बता दें कि पहले फिल्म को इसी साल 25 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी कारण से रिलीज डेट टाल दी गई। फिर इसे 4 जुलाई को रिलीज करना था पर ऐसा नहीं हो पाया। फाइनली मूवी गुरुवार 31 जुलाई को रिलीज की गई। मूवी का बजट 100 करोड़ है। फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं।

Scroll to load tweet…

5 साल से एक हिट को तरस रहे विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा की 2020 से कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई है। 2020 में उनकी फिल्म वर्ल्ड फेमस लवर आई,जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। 2022 में उन्होंने लाइगर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया, ये मूवी भी सुपरफ्लॉप रही। 2023 में उनकी फिल्म खुशी आई, जो खास कमाल नहीं कर पाई। 2024 में वे द फैमिली स्टार में नजर आए और ये फिल्म हिट नहीं हो पाई। अब उन्हें हालिया रिलीज फिल्म किंगडम से काफी उम्मीदें हैं।