MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • वह मेरी ड्रेस...कौन है 29 साल की यह एक्ट्रेस, जिसने खोला फिल्म सेट का काला-चिट्ठा!

वह मेरी ड्रेस...कौन है 29 साल की यह एक्ट्रेस, जिसने खोला फिल्म सेट का काला-चिट्ठा!

मलयालम एक्ट्रेस विंसी अलोशियस का बड़ा खुलासा! ड्रग्स लेने वाले एक्टर्स के साथ नहीं करेंगी काम। सेट पर हुए बुरे अनुभव के बाद लिया फैसला।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Apr 15 2025, 09:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Instagram

मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस Vincy Aloshious ने एक बातचीत के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। 29 साल की विंसी अलोशियस की मानें तो उन्होंने ऐसे एक्टर्स के साथ काम ना करने का फैसला लिया है, जो ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने इतना बड़ा फैसला यूं ही नहीं लिया, बल्कि इसकी वजह फिल्म के सेट पर उनके निजी और चौंकाने वाला अनुभव है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और अपने फैसले के बारे में बताया है। साथ ही वह अनुभव भी शेयर किया है।

210
Image Credit : Instagram

वीडियो में विंसी कह रही हैं, "जब मैं एक फिल्म का हिस्सा थी, तब मेरा मुख्य एक्टर के साथ एक अनुभव हुआ। वह ड्रग्स लेता था और ऐसा बर्ताव करता था, जो पूरी तरह अनुचित होता था। इसके चलते उसके साथ काम करना मुश्किल हो गया था।

Related Articles

Related image1
3 महीने में 3 फ़िल्में! कौन है ये धांसू एक्ट्रेस?
Related image2
बेटे संग वायरल VIDEO पर उठा सवाल तो भड़कीं Nisha Rawal, बोली- शर्म आनी चाहिए...
310
Image Credit : Instagram

विंसी ने आगे कहा, "जब कभी मेरी ड्रेस के साथ कोई दिक्कत होती और मैं उसे फिक्स करने जाती तो वह मेरे साथ आना चाहता था। कहता था, 'मैंने रेडी होने में मदद कर सकता हूं।' यह सबके सामने यह कहता और सिचुएशन को बहुत ही असहज बना देता।"

410
Image Credit : Instagram

विंसी ने इसी वीडियो में एक और अनुभव शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे रिहर्सल के दौरान उन्हें यह पक्का यकीन हो गया था कि एक्टर ड्रग्स लेता था।

510
Image Credit : Instagram

वे कहती हैं, "एक सीन प्रैक्टिस के दौरान उसके मुंह से कुछ सफ़ेद चीज़ टेबल पर गिर गई थी। यह इस बात के लिए पर्याप्त सबूत था कि वह सेट पर ड्रग्स ले रहा था, जिसकी वजह से सभी को बहुत परेशानी हो रही थी।"

610
Image Credit : Instagram

विंसी कहती हैं, "निजी जिंदगी में ड्रग्स लेना अलग बात है। लेकिन जब यह प्रोफेशनल माहौल को प्रभावित करता है तो यह अनएक्सेप्टेबल हो जाता है।"

710
Image Credit : Instagram

विंसी ने आगे कहा कि वे अपने इन अनुभवों के चलते ऐसे लोगों के साथ काम नहीं करना चाहतीं, जो सेट पर ड्रग्स लेते हैं। वे कहती हैं, "मैं इस तरह से काम नहीं करना चाहती। मैं ऐसे किसी शख्स के साथ काम नहीं करना चाहती, जो इस बात को लेकर सचेत नहीं रहते कि उनकी हरकतें औरों के काम को प्रभावित करती हैं। यह मेरा निजी अनुभव पर आधारित फैसला है और मैं इसके साथ खड़ी हूं।"

810
Image Credit : Instagram

विंसी ने ऑनलाइन कमेंट्स और मीडिया रिएक्शंस पर जवाब देते हुए कहा, "हो सकता है कि मेरे इस फैसले की वजह से मुझे फिल्मों में ज्यादा मौक़ा ना मिले। लेकिन मैं यह खुलकर कहना चाहती हूं कि अगर मुझे पता चला कि कोई ड्रग्स लेता है तो मैं उसके साथ कोई फिल्म नहीं करूंगी।"

910
Image Credit : Instagram

विंसी मलयालम फिल्मों की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2019 में फिल्म Vikruthi से डेब्यू किया था। बाद में वे 'जन गण मन', '1744 White Alto', 'Saudi Vellakka', 'रेखा', 'The Face of the Faceless' और 'Marivillin Gopurangal' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।

1010
Image Credit : Instagram

2023 में रिलीज हुई 'रेखा' के लिए विंसी को बेस्ट एक्ट्रेस का केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर (मलयालम) अवॉर्ड मिला था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन हैं एक्ट्रेस Eesha Rebba? पुलिस में दर्ज कराई Harassment की शिकायत
Recommended image2
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Recommended image3
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस
Recommended image4
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda इस दिन करेंगे शादी, वेडिंग वेन्यू से वीडियो वायरल, मची हलचल
Recommended image5
Ram Charan 40 की उम्र में फिर बने पापा, पत्नी उपासना ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
Related Stories
Recommended image1
3 महीने में 3 फ़िल्में! कौन है ये धांसू एक्ट्रेस?
Recommended image2
बेटे संग वायरल VIDEO पर उठा सवाल तो भड़कीं Nisha Rawal, बोली- शर्म आनी चाहिए...
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved