यश हाल ही में श्रीकांतेश्वर के मंदिर पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया को वो जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट का ऐलान करने वाले हैं। अब इस बात को सुनने के बाद उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण में अपने रोल की घोषणा करेंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. केजीएफ फेम यश इस समय नितेश तिवारी की 'रामायण' में अपनी कास्टिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। अफवाहें हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म में यश 'रावण' के रोल में नजर आएंगे। हालांकि उनकी तरफ से इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। इस बीच यश को हाल ही में कर्नाटक के मैसूर जिले में अपने कुलदेवता श्रीकांतेश्वर के मंदिर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान यश ने सभी अटकलों पर रिएक्ट किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यश ने की कुलदेवता के मंदिर में भव्य पूजा

यश से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक्टर नए प्रोजेक्ट पर फैसला लेने से पहले कुलदेवता का आशीर्वाद लेने यहां आए थे। मंदिर में यश पत्नी राधिका पंडित, बच्चों आयरा और यथर्व के साथ पहुंचे थे। वहां जाकर उन्होंने फैमिली के साथ भव्य पूजा की। अब यश के एक फैन क्लब ने इस दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Scroll to load tweet…

जल्द अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान करेंगे यश

दर्शन करने के बाद यश ने मीडिया से बातचीत करते हुए यश ने कहा, 'नंजनगुड श्रीकांतेश्वर हमारे पारिवारिक देवता हैं। कोरोना के कारण मंदिर जाने का मौका नहीं मिल पाया इसलिए आज दर्शन करने आया हूं। यहां आने का कोई विशेष कारण नहीं है, बस हम भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेना चाहते थे।'

यश ने आगे कहा कि वो बहुत जल्द अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में घोषणा करेंगे। यश कहते हैं, 'फिल्म ऐसी बनाई जानी चाहिए, ताकि फिल्म से मिलने वाले पैसों के साथ न्याय किया जा सके। मैं एक पल भी बर्बाद नहीं कर रहा हूं और सिनेमा के लिए काम कर रहा हूं। इसके बारे में जल्द ही बात करेंगे।'

रावण की भूमिका में नजर आ सकते हैं यश

आपको बता दें डायरेक्टर नितेश तिवारी जल्द रामायण पर फिल्म बनाने जा रहै हैं। फिल्म में माता सीता के रोल के लिए आलिया भट्ट जबकि भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर को फर्स्ट चॉइस माना जा रहा है। वहीं नितेश चाहते हैं कि इसमें रावण की भूमिका यश निभाएं। कहा जा रहा है कि इस साल दिवाली तक फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो सकती है।

और पढ़ें..

'आदिपुरुष' कॉन्ट्रोवर्सी पर अब आया कृति सेनन की मां का रिएक्शन, इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात!