यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बज बना रही है। कन्नड़ और हिंदी वर्जन की मजबूत डिमांड के बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग तेज रफ्तार से बढ़ रही है।

यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाके कर रही है।फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही अलग-अलग भाषाओं और रीजन में शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। कन्नड़ और हिंदी वर्जन प्री-सेल्स में खास तौर पर मजबूत नजर आ रहे हैं, जबकि कर्नाटक यश के होम मार्केट होने की वजह से सबसे अहम बाजार बना हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म को लेकर अच्छी दिलचस्पी दिखाई दे रही है। अब पूरी नजर इस बात पर है कि 26 अगस्त को रिलीज होने के बाद ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत करती है।

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग में कितना पैसा आया?

Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups की पहले दिन की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही बड़ा माहौल बना दिया है। अब तक फिल्म ने 4.73 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर ₹18.83 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह कमाई 12609 घरेलू शोज से आई है। ब्लॉक सीटों को शामिल करने के बाद एडवांस बुकिंग का ग्रॉस आंकड़ा बढ़कर ₹27.38 करोड़ हो गया है। मौजूदा रफ्तार बरकरार रहती है तो रविवार को फिल्म ₹30 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर सकती है।

कन्नड़ और हिंदी वर्जन में किसकी सबसे ज्यादा डिमांड?

फिल्म की प्री-रिलीज कमाई में कन्नड़ और हिंदी वर्जन सबसे बड़ा योगदान दे रहे हैं। सिर्फ 2डी फॉर्मेट से कन्नड़ वर्जन ने ₹9.60 करोड़ और हिंदी वर्जन ने ₹7.72 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इसके अलावा प्रीमियम फॉर्मेट ने भी कलेक्शन को बढ़ाने में मदद की है। खास तौर पर कन्नड़ आईमैक्स और 4डीएक्स फॉर्मेट की बुकिंग ने फिल्म के प्री-सेल्स बिजनेस को और मजबूत किया है। ‘टॉक्सिक’ अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु डब वर्जन में भी रिलीज होगी।

‘टॉक्सिक’ की वर्जन वाइज एडवांस बुकिंग

भाषा (वर्जन)कमाईटिकट बिक्रीएवरेज टिकट प्राइजशो
हिंदी 2 D77201484 रुपए22542731410160
हिंदी IMAX 2D2070136 रुपए261769794
हिंदी 4DX1434500 रुपए187773994
हिंदी DOLBY CINE42700 रुपए815524
हिंदी EPIQ0000
कन्नड़ 2D96059535 रुपए2220494051582
कन्नड़ IMAX 2D6540900 रुपए4251146825
कन्नड़ 4DX1918370 रुपए1560121627
कन्नड़ DOLBY CINE0000
तेलुगु 2D724141 रुपए273629393
तमिल 2D1386441 रुपए7526167273
मलयालम 2D989493.4 रुपए5195181257
टोटल 188367700 रुपए 47331912609

ब्लॉक सीट के साथ ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन : 273840682 रुपए

कर्नाटक बना ‘टॉक्सिक’ का सबसे बड़ा मार्केट?

एडवांस बुकिंग में कर्नाटक सबसे आगे चल रहा है। राज्य में फिल्म ने 1,744 शोज से ₹10.69 करोड़ (ब्लॉक सीट के साथ 14.21 करोड़ रुपए) का कलेक्शन दर्ज किया है। रिलीज से तीन दिन पहले ही यहां 726 शोज लगभग फुल हो चुके हैं, जो फिल्म की मजबूत डिमांड का संकेत दे रहा है। हालांकि शोज की संख्या के मामले में गुजरात सबसे आगे है। वहां 2,319 शोज हैं, जबकि महाराष्ट्र में 2,189 शोज चल रहे हैं। लेकिन दोनों राज्यों की कमाई क्रमशः ₹1.17 करोड़ और ₹1.33 करोड़ है।

‘टॉक्सिक’ की कहानी और ट्रेलर में क्या दिखा?

फिल्म का ट्रेलर एक बड़े एक्शन स्पेक्टेकल की झलक देता है, जिसमें इमोशन और ड्रामा के साथ प्यार, ताकत, धोखा और बदले की थीम को केंद्र में रखा गया है। कहानी राया और उसके बेटे टिकट के जटिल रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी पृष्ठभूमि एक बड़े गैंगस्टर वर्ल्ड की है। नयनतारा फिल्म में राया की बहन का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है।