यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज से एक दिन पहले एडवांस बुकिंग में पकड़ बना चुकी है। फिल्म की कमाई 50 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। देखना यह है कि फिल्म कितने करोड़ से ओपनिंग करती है।
यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर माहौल बना चुकी है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा ने एडवांस बुकिंग में शानदार रफ्तार पकड़ी है। फिल्म की प्री रिलीज ग्रॉस कमाई ब्लॉक सीटों समेत 40 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। अब तक करीब 17,780 शोज के लिए 9 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। कर्नाटक फिलहाल सबसे आगे है, जबकि हिंदी और कन्नड़ वर्जन मजबूत बने हुए हैं।
टॉक्सिक एडवांस बुकिंग में कितनी आगे निकली?
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग का ग्रॉस आंकड़ा ब्लॉक सीटों समेत 41.36 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। देखना यह है कि रिलीज के दिन तक यह फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को छू पाती है या नहीं। अब तक फिल्म के 9 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और करीब 17,780 शोज की बुकिंग हो चुकी है। टिकट बिक्री से वास्तविक ग्रॉस करीब 32.21 करोड़ रुपए है, जबकि ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर प्री रिलीज आंकड़ा काफी ऊपर पहुंच चुका है।
कर्नाटक में 'टॉक्सिक' की बुकिंग सबसे ज्यादा
फिल्म की एडवांस बुकिंग में कर्नाटक सबसे बड़ा योगदान दे रहा है। खासतौर पर हिंदी 2डी और कन्नड़ 2डी वर्जन दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। हिंदी 2डी से करीब 15.68 करोड़ रुपए और कन्नड़ 2डी से करीब 13.02 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग हुई है। इसके अलावा प्रीमियम फॉर्मेट भी फिल्म की प्री रिलीज कमाई बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
आईमैक्स और दूसरे प्रीमियम फॉर्मेट का कितना असर?
‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग में आईमैक्स और डॉल्बी सिने जैसे प्रीमियम फॉर्मेट की भी हिस्सेदारी है। कन्नड़ आईमैक्स 2डी ने 76.43 लाख रुपए से ज्यादा की बुकिंग दर्ज की है, जबकि हिंदी आईमैक्स 2डी से करीब 40 लाख रुपए आए हैं। हिंदी डॉल्बी सिने फॉर्मेट ने भी करीब 1.02 लाख रुपए का योगदान दिया है।
टॉक्सिक के तमिल, मलयालम और तेलुगु वर्जन का क्या हाल है?
दूसरी भाषाओं में भी फिल्म को दर्शकों का रिस्पॉन्स मिल रहा है। तमिल वर्जन की एडवांस बुकिंग करीब 1.15 करोड़ रुपए हो गई है। मलयालम 2डी वर्जन ने 34.29 लाख रुपए और तेलुगु 2डी रिलीज ने 28.26 लाख रुपए का आंकड़ा दर्ज किया है। 26 अगस्त को रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े फिल्म की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ा रहे हैं। खासकर ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी के बाद यश की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ट्रेड की नजरें पहले दिन के कलेक्शन पर रहेंगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग लगातार जारी है, इसलिए रिलीज से पहले इसमें और इजाफा संभव है।
'टॉक्सिक' स्टारकास्ट में कौन कौन?
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसे केवीएन प्रोडक्शंस तथा यश ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसने ए सर्टिफिकेट के बावजूद रिलीज से पहले मजबूत बज बनाया है।
