- Home
- Entertainment
- Toxic ने रचा इतिहास, 25वें दिन 100% उछली कमाई, ‘पेड्डी’ को पछाड़ बनी 2026 की सबसे कमाऊ साउथ फिल्म
Toxic ने रचा इतिहास, 25वें दिन 100% उछली कमाई, ‘पेड्डी’ को पछाड़ बनी 2026 की सबसे कमाऊ साउथ फिल्म
यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार के बावजूद बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। 24वें दिन की कमाई के बाद फिल्म ने ‘पेद्दी’ को पीछे छोड़ दिया और 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ फिल्म बन गई।

‘टॉक्सिक’ की कमाई ने बदला बॉक्स ऑफिस समीकरण
यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस सफर शुरुआत में शानदार रहा, लेकिन आगे चलकर फिल्म की रफ्तार काफी कमजोर पड़ गई। निगेटिव रिव्यू और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया का असर कमाई पर दिखाई दिया। इसके बावजूद 24 दिन में फिल्म ने ऐसा आंकड़ा छुआ, जिसने इसे 2026 की साउथ फिल्मों की कमाई की रेस में सबसे ऊपर पहुंचा दिया। वहीं 25वें दिन इसने लगभग 100 फीसदी की ग्रोथ ली।

Toxic Day 25 Collection: टॉक्सिक ने चौथे शनिवार कितनी कमाई की
फिल्म ने अपने चौथे शुक्रवार यानी 24वें दिन भारत में 6 लाख रुपए नेट कमाए। लेकिन 25वें दिन इसने लगभग 100 फीसदी की ग्रोथ के साथ लगभग 12 लाख रुपए कमाए। 24 दिनों के बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 245.46 करोड़ रुपए हो गया था, जो 25वें दिन के बाद बढ़कर 245.58 करोड़ रुपए, जबकि इंडिया ग्रॉस कमाई 289.82 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है।
‘टॉक्सिक’ ने ‘पेद्दी’ को छोड़ा पीछे
245.58 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन के साथ ‘टॉक्सिक’ ने राम चरण की ‘पेद्दी’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘पेद्दी’ का इंडिया नेट कलेक्शन 244.64 करोड़ रुपए बताया गया है। इस तरह ‘टॉक्सिक’ 2026 में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म बन गई है।
Toxic Week Wise Collection: पहले हफ्ते में ही आया बड़ा हिस्सा
‘टॉक्सिक’ ने पहले हफ्ते में 235.05 करोड़ रुपए नेट कमाए, हालांकि यह आंकड़ा 9 दिनों का है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 8.94 करोड़ रुपए और तीसरे हफ्ते में 1.41 करोड़ रुपए जोड़े। चौथे शुक्रवार के 6 लाख रुपए और शनिवार के 12 लाख रुपए मिलाकर कुल इंडिया नेट कलेक्शन 245.58 करोड़ रुपए हो गया। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म का लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन करीब 245.9 से 246.1 करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया है।
2026 की टॉप 5 साउथ इंडियन फ़िल्में
- टॉक्सिक : 245.58 करोड़ रुपए,
- पेद्दी : 244.64 करोड़ रुपए
- मन शंकर वर प्रसाद गारू : 218.47 करोड़ रुपए
- जन नायकन : 198.32 करोड़ रुपए
- इरुमुडी : 186.7 करोड़ रुपए
‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कौन-कौन?
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ का निर्माण वेंकट के नारायण और यश ने किया है। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस एलएलपी के बैनर तले हुआ है। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय, डैरेल डी'सिल्वा, सुदेव नायर, बालाजी मनोहर और संजीदा शेख भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।