- Home
- Entertainment
- TV
- 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने खरीदी एक करोड़ की लग्जरी कार, चाबी मिलते ही ख़ुशी से झूम उठीं
'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने खरीदी एक करोड़ की लग्जरी कार, चाबी मिलते ही ख़ुशी से झूम उठीं
एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर टीवी शो 'अनुपमा' में लीड रोल कर रहीं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने नई कार खरीदी है। इस शानदार मर्सिडीज कार के साथ अपनी पहली झलक रूपाली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और बताया है कि उनका सपना पूरा हो गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो रूपाली ने जो एसयूवी खरीदी है, वह मर्सिडीज जीएलएस है, जिसकी भारत में कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताई जाती है।
रूपाली ने सोशल मीडिया पर कार के सेलिब्रेशन का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके पति अश्विन के. वर्मा, बेटा रूद्रांश और अन्य फैमिली मेंबर्स भी दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में कहीं पूरा परिवार कार से कवर हटाते नजर आ रहा है तो कहीं उन्हें केक काटकर इस खूबसूरत लम्हे को सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है।
यहां तक कि रूपाली कार की चाबी मिलने की ख़ुशी में डांस करती भी नजर आ रही हैं।
रुपाली ने वीडियो के कैप्शन में पति अश्विन के. वर्मा, बेटे रूद्रांश और 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही का शुक्रिया अदा किया है।
रूपाली ने लिखा है, "आभार। जय माता दी। जय महाकाल। शुक्रिया अश्विन के.वर्मा मुझे सपने देखने की हिम्मत देने के लिए। शुक्रिया राजन शाही मुझे सपने को हकीकत में बदलने का मौका देने के लिए और शुक्रिया रूद्रांश वर्मा मेरी सबसे बड़ी ब्लेसिंग और सपना सच होने के लिए।"
रुपाली की पोस्ट देखने के बाद उनके फ्रेंड्स और फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। मसलन, एक्ट्रेस अश्लेशा सावंत ने लिखा है, "बधाई।" रोनित रॉय, अल्पना बुच आदि ने भी उन्हें बधाई दी है।
रूपाली के एक फैन ने लिखा है, "मुझे तुम पर गर्व है रूपाली गांगुली। अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के लिए तुम रोल्स रॉयस डिजर्व करती हो।" एक यूजर ने लिखा है, "बधाई हो रूपाली मैम। आप वाकई आने वाले यूथ के लिए प्रेरणा हो। लव यू सो मच।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो 45 साल की रूपाली गांगुली 7 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही हैं। उन्होंने 1985 में अपने पिता अनिल गांगुली की फिल्म 'साहब' बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। वे 'अंगारा' और 'दो आंखें 12 हाथ' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।
साल 2000 में सीरियल 'सुकन्या' से उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा। उसके बाद वे 'संजीवनी', 'काव्यांजलि', 'बा, बहू और बेबी', 'कहानी घर घर की' और 'परवरिश : कुछ खट्टी कुछ मीठी' जैसे शोज में नजर आईं। 2020 में वे 'अनुपमा' में लीड रोल निभा रही हैं। पिछले साल इस शो के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का ITA अवॉर्ड भी दिया गया था। रूपाली ने 'बिग बॉस सीजन वन', 'ज़रा नच के दिखा' और 'किचन चैंपियन सीजन 2' जैसे रियलिटी शोज में भी बतौर कंटेस्टेंट काम किया है।
और पढ़ें…
अब तक का सबसे सफल कमबैक शाहरुख़ खान का रहा, जानिए आमिर खान, संजय दत्त जैसे 10 स्टार्स की वापसी का हाल
अब रावण बनेंगे 1255 करोड़ कमाने वाली 'KGF 2' के हीरो यश! जानिए फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल
शाहरुख़ खान ने 'पठान' की रिलीज से पहले आखिर क्यों नहीं दिए इंटरव्यू, सुपरस्टार ने खुद बताई वजह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।