Avika Gor ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Milind Chandwani से 30 सितंबर 2025 को टीवी शो 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर शादी की। शादी की सभी रस्में शो पर हुईं। दोनों ने डांस किया और मीडिया के सामने प्यार का इजहार किया।

'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने 30 सितंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी कर ली। यह शादी नेशनल टीवी पर रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट की मौजूदगी में हुई। उनकी शादी की सारी रस्में भी शो में ही हुई थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अविका और मिलिंद की शादी में कौन से सेलेब्स हुए शामिल

अविका और मिलिंद ने शादी के बाद वहां मौजूद पैपराजी को पोज दिए। मिलिंद ने अविका को गोद में भी उठाया और दोनों ने साथ में डांस किया। मिलिंद और अविका की सोशल मीडिया पर जो फोटोज सामने आई हैं, उसे देखकर लोगों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। अविका और मिलिंद की शादी में हिना खान, रॉकी जयसवाल, रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, सुदेश लेहरी, ममता लेहरी, स्वरा भास्कर, फहद अहमद, गीता फोगाट और पवन कुमार शामिल हुए। कृष्णा अभिषेक, फराह खान, राखी सावंत और समर्थ जुरेल स्पेशल गेस्ट के तौर पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए।

अविका के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने रेड लहंगे के साथ ग्रीन हेवी जूलरी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को हैवी चूड़ियों और बिंदी के साथ कंप्लीट किया था। वहीं मिलिंद ने पिंक कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने ग्रीन जूलरी पहनी थी। इस दौरान दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। उनके इस लुक को देकर फैंस का कहना है कि वो मेड फॉर ईच अदर हैं।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें..

कौन हैं बालिका वधू अविका गौर के होने वाले पति मिलिंद चंदवानी और क्या करते हैं?

Avika Gor Wedding की 6 तस्वीरः दूल्हे राजा ने बारात में किया डांस, देखें कौन-कौन टीवी स्टार्स पहुंचा

कौन हैं मिलिंद चंदवानी

आपको बता दें अविका लंबे समय से मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने सगाई कर ली। मिलिंद एक सोशल एक्टिविस्ट और इंटरप्रेन्योर हैं। मिलिंद अविका से 6 साल बड़े हैं। मिलिंद चंदवानी से पहले उनका नाम मनीष रायसिंघन से जुड़ा था, जो अविका से 18 साल बड़े थे। हालांकि, अविका ने इन खबरों को हमेशा अफवाह बताया था।