तेजस्वी प्रकाश और अफ्फान खान स्टारर 'पहरेदार पिया की' शो महज एक महीने में ही बंद हो गया था। जानिए 9 साल के दूल्हे और 18 साल की दुल्हन की कहानी पर बने इस शो के विवाद और बैन की पूरी कहानी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी शोज को लोग खूब पसंद करते हैं। हालांकि, शोज को अपने कंटेंट की वजह से काफी विवाद भी झेलना पड़ता है। ऐसा ही एक तेजस्वी प्रकाश और अफ्फान खान का एक शो 'पहरेदार पिया की' था, जो कुछ ही दिनों में ऑफ एयर हो गया था। आपको बता दें यह शो 17 जुलाई 2017 को टेलीकास्ट हुआ था और एक महीने के बाद यानी 28 अगस्त को इसे बंद कर दिया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या था पूरा मामला?

दरअसल हुआ यह था कि इस शो में एक 18 साल की लड़की और उसके 9 साल के दूल्हे की अजीबो गरीब लव स्टोरी दिखाई गई थी। इसमें तेजस्वी ने दिया का रोल निभाया था। शो की कहानी की बात करें तो इसमें दिया ने एक मरते हुए इंसान की आखिरी इच्छा पूरी करते हुए उसके अनाथ बेटे रतन मान सिंह से शादी कर ली। इसके बाद शो में दोनों के बीच रोमांस से लेकर कुछ अजीबो-गरीब सीन्स दिखाए जाने लगे, जो दर्शकों को पसंद नहीं आए। हद तो तब हुई जब दिया उस 9 साल के बच्चे की बाहों में गिर गई। 'पहरेदार पिया की' के यह सब सीन्स देखकर लोग भड़क गए और इस शो को जमकर ट्रोल करने लगे। लोगों का कहना था कि यह सब देखकर बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा।

कैसे ऑफयर हुआ था तेजस्वी प्रकाश का शो?

ऐसे में इस शो के खिलाफ एक ऑनलाइन याचिका दायर की गई। वहीं लोगों ने भी इस याचिका को सपोर्ट किया और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गई। इसके बाद BCCC ने इसकी कारवाई करते हुए पहले इस शो का समय बदलने को कहा और इसकी कहानी को बदलने को कहा। ऐसे में मेकर्स ने शो में लीप दिखाया और उस 9 साल के बच्चे को बड़ा कर दिया। इसके साथ ही इस शो का नाम 'पहरेदार पिया की' से बदल कर 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' कर दिया गया। हालांकि, इसके बाद भी इसकी टीआरपी कुछ खास नहीं बड़ी और फिर इसे अचानक बंद कर दिया गया।

और पढ़ें..

कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप पर टूटा दुखों का पहाड़, जानिए कैसे हुआ मां का निधन