TMKOC छोड़ क्या कर रहे हैं ये 10 स्टार्स ? 4 तो दुनिया को कह चुके हैं अलविदा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कुछ कलाकार अब हमारे बीच नहीं हैं। इसमें नट्टू काका, डॉक्टर हाथी जैसे प्रसिद्ध चेहरे शामिल हैं। जानिए, किन कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

झील मेहता
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में झील मेहता सोनू के रोल में नजर आई थीं, लेकिन फिर साल 2012 में उन्होंने पढ़ाई की वजह से इस शो को अलविदा कह दिया था। हाल ही में झील की शादी हुई है।
निधि भानुशाली
झील मेहता के जाने के बाद निधि भानुशाली ने सोनू का किरदार निभाया। हालांकि, फिर 6 साल बाद उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था।
पलक सिधवानी
पलक सिधवानी ने शो में सोनू का किरदार निभाया था। इस शो को छोड़ते समय उन्होंने मेकर्स पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।
भव्य गांधी
भव्य गांधी शो में पहले टप्पू के रोल में नजर आते थे, लेकिन फिर साल 2017 में उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। इसके पीछे का कारण उन्होंने बताया था कि वो फिल्मों में काम करना चाहते हैं।
राज अनादकट
भव्य गांधी के छोड़ने के बाद टप्पू का रोल राज अनादकट ने निभाया था। हालांकि, साल 2022 में उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था।
कुश शाह
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कुश शाह, गोली के रोल में नजर आते थे। हालांकि, अब कुश फिल्म मेकिंग की पढ़ाई करने के लिए विदेश चले गए हैं।
घनश्याम नायक
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका की भूमिका निभाने वाले घनश्याम नायक की तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। हालांकि, साल 2022 में कैंसर की वजह से निधन हो गया था।
सुनील होलकर
सुनील होलकर की 40 साल की उम्र में लीवर सोरायसिस की वजह से मौत हो गई थी। सुनील शो में अहम रोल में नजर आए थे।
ललित मनचंदा
ललित मनचंदा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अहम रोल में दिखाई दिए थे। हालांकि, साल 2025 वो मेरठ में अपने घर में मृत पाए गए थे। इसके बाद खुलासा हुआ था कि वो कई दिनों से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया। इस चीज को सुनकर सभी शॉक रह गए थे।
कुमार आजाद
कुमार आजाद शो में डॉक्टर हंसराज हाथी के रोल में नजर आए थे। हालांकि, हार्ट अटैक आने की वजह से उनका 46 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके यूं चले जाने से उनके फैंस का तगड़ा झटका लगा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

