'बिग बॉस 17' के अनुराग डोभाल ने देहरादून एक आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए दी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने अपनी पहली प्रॉपर्टी खरीद ली है। यह उन्होंने अपनी मां के नाम पर खरीदी है। खास बात तो यह है कि इसे उन्होंने केवल अपने पैसों से खरीदी है। अनुराग ने इसकी खुशी अपने व्लॉग के जरिए जाहिर की है। यह खबर सुनते ही उनकी मां खुशी से रोने लगीं। इसके साथ ही अनुराग ने खुलासा किया कि यह जमीन देहरादून में है, क्योंकि वहां अपना घर बनाना उनका सपना था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुराग डोभाल ने फैंस को समझाई यह बात

अनुराग ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'आज तक न बहुत सारी गाड़ियां खरीदी, बाइक खरीदी, कार खरीदी, सुपर कार खरीदी, एक जमीन वो वाली खरीदी थी जिसका घर बनाना था, लेकिन पार्किंग बना दी। मां मैंने वो जमीन खरीद ली है आपके नाम की।' फिर यह बड़ी खबर सुनकर उनकी मां खुशी से रो पड़ीं। इसके बाद उन्होंने व्लॉग में अपने फैंस को खरीदी हुई जमीन दिखाई और कहा, 'ये वाली उम्र ऐसी होती है कि इस दौरान अपने सारे सपने पूरे होने लगते हैं, लेकिन समय की बात है, आपको इन्वेस्ट भी करना होता है, अपने भविष्य के लिए।' इसके साथ ही उन्होंने सभी को भविष्य के लिए इन्वेस्ट करने के लिए भी कहा।

कौन हैं अनुराग डोभाल?

अनुराग का जन्म 18 सितंबर 1997 को देहरादून के एक छोटे से शहर में हुआ था। अनुराग एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करते थे। अनुराग 2023 में पॉपुलर हुए थे, भारत और विदेश में कई साइटों ने उन्हें दुनिया के सबसे लोकप्रिय मोटोव्लॉगर का दर्जा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग की नेटवर्थ 25 करोड़ रुपए के आस पास है। वो सालाना करीब 1 करोड़ की कमाई करते हैं और महीने में करीब 10 से 15 लाख कमाते हैं। अनुराग को लग्जरी बाइक का शौक है। उनके पास कई महंगी कारें हैं।

और पढ़ें..

क्या राजनीति में शामिल होंगी कृति सेनन? एक्ट्रेस ने खुद बताई पूरी सच्चाई