बिग बॉस 17 के शुरू होने से पहले एक खबर सामने आई है, जिसे सुन सभी लोग शॉक हो गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ये खबर भी वायरल होने लगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 (bIgg boss 17) इस रविवार यानी 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। बिग बॉस के हर सीजन में इसके मेकर्स कुछ नए नियम और बदलाव लेकर आते हैं, जो शो को और भी ज्यादा मजेदार बना देते हैं। ऐसी खबर आ रही है कि मेकर्स ने शो में बड़ा बदलाव किया है। वहीं फैंस को इस शो में एक ऐसी चीज देखने को मिलने वाली है, जो उन्होंने शो में आज तक नहीं देखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या सच में कंटेस्टेंट को मिलेगी फोन चलाने की परमिशन

दरअसल खबर आ रही है कि इस बार कंटेस्टेंट बिग बॉस में अपना फोन लेकर जाएंगे और वहां पर इस्तेमाल भी कर सकेंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा करते हुए इस बात की पुष्टि कर रही हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि यह फोन हर किसी कंटेस्टेंट को इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। खास मौके पर खास कंटेस्टेंट्स की इस फोन का इस्तेमाल कर पाएंगे। अब देखना खास होगा कि इस बार फोन की वजह से शो में कंटेस्टेंट को बिग बॉस क्या-क्या पापड़ बिलवाएंगे।

Scroll to load tweet…

3 हिस्से में बंटेगा बिग बॉस का घर

आपको बता दें ये सीजन कपल थीम पर बेस्ड होगा। इस बार बिग बॉस के घर में टीवी इंडस्ट्री और यूट्यूब के फेमस कपल्स नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस इस शो को देखने के लिए फुल एक्साइटमेंट के साथ इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार घर को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा। कपल्स दिल वाले हिस्से में रहेंगे जबकि सिंगल्स दिमाग वाले हिस्से में और जिन्हें स्पेशल पावर मिलेगी उनके हिस्से में दम वाला एरिया आएगा।

और पढ़ें..

प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर का रिश्ता हुआ खत्म? गुस्से में आकर देवरानी-जेठानी ने किया ये काम