'बिग बॉस 18' के चर्चित कंटेस्टेंट गुणरत्न सदाव्रते ने कथित तौर पर कानूनी केस के चलते शो छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर उनके अचानक बाहर होने की खबर से फैंस हैरान और निराश हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'बिग बॉस 18' के फैन्स के लिए यह खबर झटका दे सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट गुणरत्न सदावर्ते इस शो से बाहर हो गए हैं। उनका एलिमिनेशन नहीं हुआ है, बल्कि कथिततौर पर वे खुद यह शो छोड़ कर गए हैं। इसकी वजह उनका कोई लीगल केस बताया जा रहा है, जो अदालत में चल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘बिग बॉस तक’ नाम के अकाउंट से इस बात की जानकारी दी गई है। इस अकाउंट से लिखा गया है, "ब्रेकिंग! गुणरत्न सदावर्ते को उनके केस के चलते घर से बाहर बाहर कर दिया गया है। वे बाद में शो जॉइन कर सकते हैं।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुणरत्न के 'बिग बॉस' से बाहर होने पर दर्शक हैरान

गुणरत्न सदावर्ते के शो से बाहर होने से इसके दर्शक ना केवल हैरान है, बल्कि उन्हें झटका लगा है। मसलन एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "लेकिन किस केस के लिए?" एक अन्य यूजर ने टूटे दिल की इमोजी के साथ कमेंट बॉक्स में लिखा है, "अब क्या होगा?" एक यूजर का कमेंट है, "अरे यार एंटरटेनमेंट चला गया।" एक यूजर ने लिखा है, "क्या यह मजाक है? गुणरत्न को बाहर कर दिया? क्या चल रहा है?" एक यूजर का कमेंट है, "गुणरत्न नहीं तो घर के अंदर एंटरटेनमेंट नहीं।" हालांकि, एक इंटरनेट यूजर ने अन्य यूजर्स को सांत्वना देते हुए लिखा है, "चिंता मत करो। 2 दिन में वापस आ जाएगा।केस का डेट रहेगा, कॉन्ट्रैक्ट में पहले से ही लिखा रहेगा और बिग बॉस 18 वाले 2 महीने तक उसके आगे पीछे घूमते रहे थे। बिग बॉस का कॉन्ट्रैक्ट लेकर वो कहीं नहीं जाएगा।"

कौन हैं गुणरत्न सदावर्ते?

गुणरत्न सदावर्ते पेशे से वकील हैं। वे 2018 में तब खूब चर्चा में रहे थे, जब महाराष्ट्र सरकार ने मराठाओं को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग (SEBC) में आरक्षण दिया था। सदावर्ते ने सरकार के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी और इस आरक्षण को असंवैधानिक बताया था। भारत के संविधान पर पीएचडी कर चुके सदावर्ते दो बार मैट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे 6 अक्टूबर को 'बिग बॉस 18' के प्रीमियर के दौरान इस शो में एंटर हुए थे।

और पढ़ें…

कौन है यह साउथ इंडियन एक्ट्रेस, जिसके प्राइवेट VIDEO ने मचाया भूचाल?

बीवी आलिया भट्ट की वजह से बुरे फंसे रणबीर कपूर! छोड़नी पड़ सकती है यह बड़ी फिल्म