'बिग बॉस 19' को अपना नया कैप्टन मिल गया है। एक म्यूजिकल चेयर टास्क में कई कंटेस्टेंट्स को हराने के बाद, एक कंटेस्टेंट ने यह पद हासिल किया है। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन हैं।

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में प्रणित मोरे घर के पिछले कैप्टन थे। हालांकि, उनके बाहर होने के बाद घर में एक बार फिर कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस दौरान खूब लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला, लेकिन इसके बाद भी घर को एक बार फिर अपना नया कैप्टन मिल गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन है वो?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन बना 'बिग बॉस 19' का नया कैप्टन?

'बिग बॉस तक' के अनुसार, घर में एक कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें म्यूजिकल चेयर के दौरान कंटेस्टेंट्स को स्क्वेयर ब्लॉक पर चलना था। इस टास्क का नियम था कि जैसे ही म्यूजिक रुकेगा, अगर दो लोग एक ही ब्लॉक पर होंगे, तो दोनों को रेस से बाहर कर दिया जाएगा। टास्क पांच राउंड में पूरा हुआ। पहले राउंड में शहबाज और तान्या मित्तल बाहर हो गए। ऐसे में बिग बॉस ने शहबाज को इस टास्क का संचालक बना दिया। दूसरे राउंड में फरहाना और मृदुल को बाहर किया गया, जिसके बाद दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। तीसरे राउंड में अभिषेक बजाज और नीलम को बाहर किया गया। चौथे राउंड में गौरव खन्ना और मालती रेस से बाहर हो गए, और पांचवे राउंड में कुनिका सदानंद और अशनूर कौर भी बाहर हो गए। इस तरह अमाल मलिक ने टास्क जीतकर घर के नए कप्तान का पद हासिल किया।

ये भी पढ़ें..

BO पर फिर से राज करने लौट रहे हैं कमल हासन, बैक टू बैक इन 4 फिल्मों से मचाएंगे धमाल

Ek Deewane Ki Deewaniyat-थामा का BO पर कहर, दोनों ने छापे जमकर नोट पर आगे कौन?

कौन होगा घर से बेघर?

आपको बता दें इस हफ्ते गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी और अशनूर कौर घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में देखना खास होगा कि कौन घर से निकलेगा। आप यह शो हर रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10.30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

इस सीजन में कई पॉपुलर सेलेब्स ने हिस्सा लिया है, जैसे गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, शहबाज बदेशा, मालती चहर और नीलम गिरी शामिल हैं।