बिग बॉस 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है और मजेदार हो रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े बढ़ रहे हैं। अब तो शो में ग्रुप बाजी भी शुरू हो गई है। हर कोई अपने फेवर में दूसरे कंटेस्टेंट को रखने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच मंगलवार को भी नॉमिनेशन टास्क हुआ। 

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 19 का मंगलवार का एपिसोड बीते दिन हुई बहसबाजी से शुरू होता है। कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल को टास्क के दौरान जो कुछ भी कहा था, उसी को लेकर घरवाले आपस में बहस करते नजर आते हैं। मृदुल तिवारी भी कुनिका की बात को गलत ठहराते हैं। प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना से कहते हैं कि वो इस टॉपिक को अब लंबा ना खींचे। घरवाले आपस में बात करते हैं और इसी बीच बिग बॉस टास्क के लिए अनाउंसमेंट कर देते हैं।

बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन टास्क

बिग बॉस 19 में अगली नॉमिनेशन में जोड़ी नतालिया और मृदुल की जाती है। दोनों 19 मिनट की गिनती शुरू करते हैं। दूसरी तरफ आवेज, तान्या को समझाता हैं कि कुनिका ने जो कहा वो गलत था और वो उसे शांत रहने को कहते हैं। वहीं, मृदुल-नतालिया के बाद टास्क के लिए जीशान और नीलम को बुलाया जाता है। जीशान को डिस्टर्ब करने तान्या जाती हैं और बात करते-करते रोने लगती हैं। वो सवाल करती हैं कि उन्होंने उसका साथ क्यों नहीं दिया। कुनिका भी जीशान को परेशान करती हैं। दूसरी तरफ फरहाना और तान्या नीलम को परेशान करती हैं।

ये भी पढ़ें... KBC 17: 1BHK में रहने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर ने जीती इतनी मोटी रकम, कॉन्फिडेंस देख बिग बी इम्प्रेस

तान्या और गौरव ने निकाली कुनिका पर भड़ास

बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन के लिए आखिरी जोड़ी कुनिका और अमाल मलिक की जाती। कुनिका को परेशान करने सबसे पहले तान्या जाती हैं। वो कुनिका की कही बातों पर सफाई देती हैं और उनपर दिल खोलकर भड़ास निकालती हैं। फिर गौरव भी कुनिका को परेशान करने पहुंचते हैं और खूब खरीखोटी सुनाते हैं। अमाल को अभिषेक परेशान करते हैं। टास्क पूरा होने के बाद बिग बॉस बसीर अली की कैप्टेंसी पर सवाल उठाए जाते हैं। वे कहते हैं कि उन्होंने टास्क ठीक से नहीं करवाया क्योंकि कुनिका कान में रूई डालकर टास्क करने पहुंची थी। फिर बिग बॉस नतालिया-मृदुल और अवेज-नगमा को नॉमिनेट करते हैं।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 Update : घर में जो सबसे ज्यादा सगे वो ही आपस में भिड़े, इसलिए हुआ बड़ा कांड

बिग बॉस 19 के घर में कुनिका ने किया खाना बनाने से मान

घर में सबकी खरीखोटी सुनने के बाद कुनिका का पारा काफी हाई हो जाता है। वो खाना बनाने और किचन में जाने से मना कर देती हैं। वो कहती है कि वो किचन का कोई काम नहीं करेंगी। ये सुनने के बाद घरवाले परेशान हो जाते हैं कि अब खाना कौन बनाएगा। इसी बात को लेकर नेहल और गौरव में भी बहसबाजी हो जाती है। हालांकि, बाद में बसीर, नीलम को खाना बनाने के लिए मना लेता है। इस वीक घर से कौन बेघर होगा ये तो शनिवार-रविवार के वीकेंड का वार में पता चलेगा।