Bigg Boss 19 Weekend Ka War में सलमान खान ने तान्या मित्तल के गेम प्लान का पर्दाफाश किया। यह वीकेंड कंटेस्टेंट्स के लिए कई ट्विस्ट लेकर आएगा जिसमें डबल एविक्शन भी हो सकता है। तान्या के अमाल मलिक को 'भैया' कहने का मामला सुर्खियों में है।
Bigg Boss 19 Drama: 'बिग बॉस 19' का वीकेंड का वॉर आता है तो ढेर सारे धमाके लाता है। क्योंकि यह दिन सलमान खान का होता है और वे कंटेस्टेंट्स की हकीकत से सभी घरवालों और ऑडियंस को रूबरू कराते हैं। इस वीकेंड सबसे बड़ी गाज तान्या मित्तल के ऊपर गिरी, जो यह समझ रही थीं कि वे बेहद स्मार्ट तरीके से अपना गेम खेल रही हैं। सलमान ने सभी कंटेस्टेंट के सामने उनका पर्दाफ़ाश कर दिया और अपनी सच्चाई बाहर आने पर खुद तान्या के होश उड़ गए। दरअसल, शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें होस्ट सलमान खान तान्या को सभी के सामने एक्सपोज कर रहे हैं।
सलमान खान ने किया तान्या मित्तल का पर्दाफ़ाश
प्रोमो में सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स के सामने अमाल मलिक के खिलाफ तान्या मित्तल का गेम प्ले एक्सपोज करते हुए कह रहे हैं, "तान्या आपका नॉमिनेशन जो आपने प्लान किया था, वो तो बर्बाद हो गया। 'बिग बॉस' ने आपको अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया। इतना बिल्डअप दिया गया कि मैं सबके सामने अमाल को भैया बोलूंगी...जलाना चाह रही थीं...उकसाना चाह रही थीं...किसी को फर्क ही नहीं पड़ा। अब भैया से सैयां पर तो जा नहीं सकते। अगर यही आपका गेम है तो वाह...क्या गेम है आपका।" सलमान ने जैसे हो तान्या की पोल खोली तो ना सिर्फ खुद तान्या, बल्कि अमाल और अशनूर कौर समेत सभी कंटेस्टेंट हैरान रह गए। तान्या ने तो शर्मिंदगी में अपना चेहरा ही छुपा लिया।
क्या है तान्या का अमाल को भैया कहने वाला मुद्दा
दरअसल, पिछले वीकेंड का वॉर एपिसोड में तान्या मित्तल ने दावा किया था कि वे अमाल को भाई मानती हैं। बाद में सभी घरवालों के सामने वे उन्हें भैया कहती भी दिखाई दी थीं। तान्या पूरे हफ्ते फरहाना भट्ट के साथ अपने इस प्लान के बारे में बात करती थीं। नॉमिनेशन टास्क के दौरान तान्या को बिग बॉस से अमाल और एक अन्य कंटेस्टेंट का ऑप्शन देने के लिए कहते सुना गया, ताकि वे उन्हें (अमाल) को नॉमिनेट कर खुद को साबित कर सकें। लेकिन उन्हें इसका मौका नहीं मिला।
इस वीकेंड इविक्शन के लिए कौन-कौन नॉमिनेट?
इस हफ्ते 5 कंटेस्टेंट एलिमिनिनेशन के लिए नॉमिनेट हैं। इनमें अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, नीलम गिरी और फरहाना भट्ट शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट बाहर जा सकते हैं। इनमें नीलम गिरी और अभिषेक बजाज के नाम की चर्चा है। अब देखना यह है कि सलमान वीकेंड का वॉर में क्या ट्विस्ट लेकर आते हैं।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19 Early Voting Result: 11वें हफ्ते में कौन सा कंटेस्टेंट हुआ घर से OUT?
