MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Bigg Boss 19: कौन है उम्र में सबसे बड़ी ये कंटेस्टेंट, बवाल रही जिसकी पर्सनल लाइफ

Bigg Boss 19: कौन है उम्र में सबसे बड़ी ये कंटेस्टेंट, बवाल रही जिसकी पर्सनल लाइफ

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand: सलमान खान के बिग बॉस 19 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार घर के अंदर 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है। इन्हीं में से हैं कुनिका सदानंद। आइए जानते हैं सीजन 19 की सबसे ज्यादा उम्र वाली इस हसीना की पर्सनल लाइफ के बारे में... 

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Aug 25 2025, 09:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कितने साल की हैं कुनिका सदानंद
Image Credit : instagram

कितने साल की हैं कुनिका सदानंद

कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही कुनिका सदानंद 61 साल की है। 27 फरवरी 1964 को मुंबई में जन्मी कुनिका हीरोइन के साथ एडवोकेट, प्रोड्यूसर और सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। वे सिंगर भी हैं और उन्होंने अपने 3 एल्बम भी रिलीज किए हैं।

26
कुनिका सदानंद की पर्सनल लाइफ
Image Credit : instagram

कुनिका सदानंद की पर्सनल लाइफ

कुनिका सदानंद की पर्सनल लाइफ विवादों से भरी रही है। उन्होंने दो शादियां की और उनके 2 अफेयर भी रहे। उन्होंने पहली शादी महज 16 साल की उम्र में खुद से 16 साल बड़े अभय कोठारी से की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा हुआ अरिहंत। फिर उन्होंने 35 साल की उम्र में दूसरी शादी विनय लाल से की और कपल का एक बेटा अयान है।

36
कुनिका सदानंद के अफेयर्स
Image Credit : instagram

कुनिका सदानंद के अफेयर्स

कुनिका सदानंद के अफेयर के चर्चे भी खूब रहे हैं। कहा जाता है कि 80 के दशक में उनका अफेयर बॉलीवुड के विलेन प्राण के बेटे सुनील सिकंद के साथ रहा। कुछ वक्त में ही ये रिश्ता टूट गया। फिर उनकी लाइफ में शादीशुदा सिंगर कुमार सानू की एंट्री हुई। दोनों करीब 5 साल साथ रहे। कुनिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे कुमार को बिना शादी किए ही अपना पति मानने लगी थीं, लेकिन ये रिश्ता भी किसी मंजिल तक नहीं पहुंचा।

46
ऐसे हीरोइन बनीं थीं कुनिका सदानंद
Image Credit : instagram

ऐसे हीरोइन बनीं थीं कुनिका सदानंद

कम उम्र में ही कुनिका सदानंद एक्ट्रेस बनने का सपना देखा करती थीं। शुरुआती दौर में उन्होंने दिल्ली में कुछ टीवी धारावाहिकों में काम किया। इसके बाद फिल्मों में काम करने की इच्छा लिए वे मुंबई आई गईं। कहा जाता है कि कॉमेडियन असरानी की पत्नी ने उन्हें टीवी में काम करने का पहला मौका दिया था। इसके बाद धीरज कुमार ने उन्हें दूसरा ब्रेक दिया और उन्हें टीवी धारावाहिक अदालत के लिए कास्ट किया।

56
किस उम्र में किया था कुनिका सदानंद ने डेब्यू
Image Credit : instagram

किस उम्र में किया था कुनिका सदानंद ने डेब्यू

28 की उम्र में कुनिका सदानंद ने फिल्मों में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 1988 में आई हॉरर मूवी कब्रिस्तान थी। उन्होंने अपने 25 साल के करियर में 110 फिल्मों में काम किया। वे ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव रोल में ही नजर आईं। उन्होंने ये दूरियां, पेज 3, मेरी बीवी का जवाब नहीं, अंदाज, तलाश, खिलाड़ी, दाग, एक रिश्ता, बेटा, गुमराह सहित कई फिल्में की। वे आखिरी बार 2018 में पाकिस्तानी फिल्म जवानी फिर नहीं आनी 2 में नजर आईं थीं।

66
कुनिका सदानंद ने किया इन टीवी सीरियलों में काम
Image Credit : instagram

कुनिका सदानंद ने किया इन टीवी सीरियलों में काम

फिल्मों के साथ कुनिका सदानंद ने टीवी सीरियलों में काम किया। वे द सोड ऑफ टीपू सुल्तान, स्वाभिमान, किटी पार्टी, डॉलर बहू, आशीर्वाद, सीआईडी, संजोग से बनी संगिनी, प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा, ससुराल सिमर का. अकबर बीरबल जैसे सीरियलों में नजर आईं। वे 2020 आई जी5 की वेब सीरीज तैश में भी दिखीं। वे कर्मा इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट कंपनी भी चला रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बिग बॉस
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 के बड़े साब की OTT पर धाक, ये 6 फिल्में-वेब सीरीज देख उड़ जाएंगे होश
Recommended image2
TMKOC की दयाबेन का लेटेस्ट लुक, दिशा वकानी के शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेंशन की 6 PHOTOS
Recommended image3
गोविंदा की भांजी ने शेयर की समंदर किनारे मस्ती की 7 PHOTOS
Recommended image4
Anurag Dobhal Health Update: ICU से बाहर आकर बोले UK07 Rider- सोचा नहीं था ज़िंदा रहूंगा
Recommended image5
Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट ने दी इफ्तार पार्टी, सबने की मस्ती और खूब मचाया धमाल- 7 PHOTOS
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved