बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना विजेता बने। सलमान खान ने ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की प्राइज मनी उन्हें सौंपी। फरहाना भट्ट दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अमाल मलिक, तान्या मित्तल और प्रणीत मोरे पहले बाहर हुए।
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को इसका विनर मिल गया है। रविवार रात हुए ग्रैंड फिनाले के दौरान टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ उन्हें 50 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिली है। शो जीतने के बाद गौरव खन्ना के इंस्टाग्राम हैंडल पर दो पोस्ट आईं। इनमें एक में गौरव पत्नी आकांक्षा चमोला और मृदुल तिवारी के साथ पोज दे रहे हैं। इसमें आकांक्षा के हाथ में ट्रॉफी नज़र आ रही है। पोस्ट के कैप्शन में गौरव ने लिखा है, "विनर यहां हैं। खन्ना खानदान के भरपूर सपोर्ट के लिए बेहद आभारी हूं। ट्रॉफी घर आ गई।"
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19 Grand Finale: गौरव खन्ना ने जीता खिताब, सलमान ने दी ट्रॉफी और 50 लाख
गौरव खन्ना की टीम ने लिखा इमोशनल मैसेज
गौरव खन्ना के पेज से दूसरी पोस्ट में इमोशनल मैसेज लिखा गया है। यह पोस्ट गौरव की ओर से उनकी टीम ने की है, जिसमें 'अनुपमा' एक्टर को हाथ में ट्रॉफी लिए देखा जा सकता है। पोस्ट में लिखा है, "तीन महीने का सफ़र आखिरकार पूरा हुआ और क्या खूब अंत है। ट्रॉफी घर आ गई। वे पूछते रहे, 'जीके क्या करेगा।' और जैसा कि हमने हमेशा कहा कि जीके हम सभी के लिए ट्रॉफी घर लाएगा, उसने वैसा ही किया। यह सफ़र बेहद खूबसूरत रहा। हमने गौरव के साथ हर दिन, हर उतार-चढ़ाव, हिम्मत और गरिमा का हर पल जिया है। और आज यह जीत निजी लग रही है।"
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19 Grand Finale: धर्मेंद्र को याद कर फफक पड़े सलमान खान, बताई इतनी सारी बातें
उन्होंने आगे लिखा है, "यह हर उस इंसान की जीत है, जिसने भरोसा दिखाया, जिसने वोट किया, जो उसके साथ खड़ा रहा, जिसने उसके सपने को अपना बताया। आज हम सिर्फ ट्रॉफी का जश्न नहीं मना रहे। हम भरोसे, प्यार और एकजुटता का जश्न मना रहे हैं। हम साथ मिलकर जीते हैं। आप सभी का दिल की गहराइयों से शुक्रिया। प्यार के साथ- टीम गौरव खन्ना।"
गौरव खन्ना फरहाना भट्ट को पछाड़ कर बने विजेता
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले तक 5 कंटेस्टेंट पहुंचे। इनमें गौरव के अलावा अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट शामिल थीं। वोटिंग के आधार पर सबसे पहले अमाल इस रेस से बाहर हुए। इसके बाद तान्या मित्तल और फिर प्रणीत मोरे शो से इविक्ट हुए। अंत में गौरव और फरहाना के लिए फिर वोटिंग कराई गई और जब फाइनल रिजल्ट आया तो फरहाना को पछाड़ गौरव शो के विजेता बन गए।
