Bigg Boss OTT 2 के पॉपुलर कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान की तबीयत ठीक नहीं है और इसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan Hospitalised: बिग बॉस ओटीटी 2 सोमवार (14 अगस्त) को शो के विनर की अनाउंसमेंट करेगा। इस बीच फिनाले एपिसोड से पहले एक बुरी खबर आई है। दरअसल शो के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी और इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अभिषेक मल्हान की बहन ने दी जानकारी

अभिषेक मल्हान की बहन प्रेरणा मल्हान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'अभी पता चला है कि अभिषेक की तबियत काफी खराब है और वो शायद हॉस्पिटल में एडमिट है। इसलिए, वह आज रात आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएगा। उसने पूरे सीजन में हमारा भरपूर मनोरंजन किया है। आइए उसके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं।' अब इस खबर को सुनने के बाद अभिषेक के फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

कौन बनेगा शो का फाइनलिस्ट

वहीं शो के हालिया एपिसोड में उन्हें हाथ में ड्रिप लगाए हुए देखा गया था। इसके बाद टास्क के बाद वो वापस मेडिकल रूम में चले गए थे। आपको बता दें अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, ​​पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनलिस्ट हैं। अब देखना खास होगा कि शो का फाइनलिस्ट कौन बनता है। शो का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त सोमवार को रात 9 बजे से शुरू होगा, जिसे सलमान ही होस्ट करेंगे। अगर आपको इस शो के ग्रैंड फिनाले को देखना है, तो आप इसे जियो सिनेमा पर देखें।

और पढ़ें..

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: कब-कहां देखने मिलेगा सलमान खान का शो, इन 5 फाइनलिस्ट के बीच तगड़ा मुकाबला

फेसबुक लाइव में ये क्या कह गए साउथ एक्टर, दर्ज हुई FIR, देखें क्या है माजरा