जिया शंकर ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है कि उनकी मां की तबीयत काफी खराब है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से मां के लिए प्रार्थना करने के लिए भी कहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' फेम एक्ट्रेस जिया शंकर इस समय काफी परेशान चल रही हैं। दरअसल उनकी मां सुरेखा गवली की तबीयत काफी खराब है और वो इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जिया ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी मां का हेल्थ अपडेट शेयर किया और उनसे मां के लिए प्रार्थना करने की गुजारिश की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिया के फैंस कर रहे यह प्रार्थना

जिया शंकर ने ट्विटर (अब एक्स) पर अपनी मां की हेल्थ के बारे में बताते हुए लिखा, ‘हाय फैमिली। आशा है कि आप सभी अच्छा कर रहे होंगे। मेरी मां बहुत बीमार हैं और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हमें फिर से मुश्किल परिस्थितियों में डाल दिया गया है। मेरा मानना है कि प्रार्थनाएं चमत्कार कर सकती हैं। प्लीज मेरी मां को अपनी प्रार्थनाओं में रखें। इस प्वॉइंट पर ये मेरे लिए बहुत मायने रखेगा। धन्यवाद। भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें। स्वस्थ रहें।’

Scroll to load tweet…

अब जिया के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'प्रार्थनाएं आपके साथ हैं और आंटी जल्द ही ठीक हो जाएंगी।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम आपकी मां के लिए ढेर सारी प्रार्थनाएं। अल्लाह उन्हें सेहत में सुधार करेगा।'

कौन हैं जिया शंकर ?

जिया ने 'लाल इश्क', 'काटेलाल एंड संस' और 'पिशाचिनी' जैसे टेलीविजन शोज में काम किया है। वो 'कनवु वरियाम', 'हैदराबाद लव स्टोरी' और रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा स्टारर वेद जैसी फिल्मों का भी हिस्सा थीं। वहीं उन्होंने कई वेब सीरीज में भी काम किया है। आपको बता दें बिग बॉस ओटीटी 2 के एक एपिसोड में जिया ने एल्विश यादव के सामने खुलासा करते हुए कहा था कि उनके पिता ने उन्हें और उनकी मां को छोड़ दिया था और शंकर उनके पिता का नाम नहीं है। जब वो 13 साल की थीं, तब जिया के माता-पिता का तलाक हो गया।

और पढ़ें..

क्या B-Town की इस एक्ट्रेस ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का घर? जानें पूरा मामला