खबरें आ रही थीं कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का घर खरीद लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं पूरा मामला..

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म 'केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा को कुछ समय पहले सुशांत के घर के नीचे स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से खबरें आने लगी थीं कि वो मुंबई के मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट में एक फ्लैट खरीद रही थीं, जहां दिवंगत एक्ट सुशांत सिंह राजपूत कभी रहते थे। हालांकि, इस बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई थी। वहीं अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अदा ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए इसकी सच्चाई बताई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अदा शर्मा ने कही यह बात

अदा ने कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि मैं करोड़ों लोगों के दिल में रहती हूं। मैं इसको लेकर बात करूंगी, लेकिन अभी सही मौका नहीं है। हर चीज को बोलने का एक सही समय होता है। मैं जब वो जगह देखने गई थी तो मुझे मीडिया ने काफी अटेंशन दिया था। मैं एक प्राइवेट पर्सन हूं और फिल्मों के अलावा अपनी बाकी चीजों को प्राइवेट रखना ही पसंद करती हूं।'

अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर करी बात

जब सुशांत सिंह राजपूत के अपार्टमेंट के ऑनलाइन बेचे जाने की खबर आई तो अदा शर्मा उनके बारे में गलत कमेंट्स सुन दुखी हो गई थीं। इस बार में बात करते हुए अदा शर्मा ने कहा, 'मुझे काफी बुरा लगता है जब कोई ऐसे इंसान के बारे में गलत बातें करता है, जो अब इस दुनिया में भी नहीं है। उन्होंने काफी खूबसूरत फिल्में की हैं। वो एक ऐसे एक्टर हैं जिनके प्रति मेरे मन में बहुत इज्जत है। जब मेरे उनके घर जाने की खबर आई थी, तब मैंने कुछ कमेंट्स पढ़े थे, जिसमें लोग उनके बारे में बुरा-भला कह रहे थे। तब मुझे बहुत बुरा लगा था। आप मुझे ट्रोल करिए, लेकिन एक ऐसे इंसान के बारे में बुरा नहीं बोलिए, जो अब इस दुनिया में भी नहीं है। मैं जल्द ही इस बारे में बात करूंगी कि मैं कहां रहती हूं, लेकिन फिलहाल में लाखों लोगों के दिल में रह रही हूं। वो भी फ्री में और मैं चाहती हूं कि हमेशा रहूं।'

आपको बता दें सुशांत का 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में निधन हो गया था। सुशांत की बॉडी उनके घर में पाई गई थी। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनका मर्डर हुआ था।

और पढ़ें..

रणबीर कपूर ने खरीदी करोड़ों की Bentley, 5 सेकंड में पकड़ती है रॉकेट सी रफ्तार