Gurmeet Debina Reunite For Pati Pati Aur Panga: गुरमीत और देबिना नए रियलिटी शो "पति पति और पंगा" ज्वाइन करेंगे। मुंबई मेंआयोजित शो के लॉन्च पर दोनों ने फनी अंदाज़ में बातचीत की। गुरमीत ने देबिना के पैर स्पर्श किए, देबिना ने कहा “सदा सुहागन रहो”।

एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी एक नए रियलिटी शो "पति पति और पंगा" में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। ये दोनों रामायण में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। अब एक बार फिर ये जोड़ी नए शो में दिखाई देगी। गुरुवार (31 जुलाई) को मुंबई में शो के लॉन्च पर गुरमीत और देबिना मौजूद थे, जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। वहीं इसी कार्यक्रम में होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी ने उनसे उनके रिश्ते के बारे में पूछा, तो गुरमीत और देबिना ने मज़ाकिया अंदाज़ में एक-दूसरे का खिंचाई की, फिर एक-दूसरे की तारीफ़ भी की। इसके तत्काल बाद, एक्टर ने अपनी पत्नी के पैर भी छु लिए। देबिना, उनके इस अचानक इस एक्ट से हैरान होकर, बोलीं, "सदा सुहागन रहो," और सब हंस पड़े। इसका वीडियो इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram


गुरमीत-देबीना ने की शादी

'रामायण' सीरियल में राम और सीता की भूमिका निभाने वाले देबीना और गुरमीत 15 फ़रवरी, 2011 को शादी के बंधन में बंध गए। अप्रैल 2022 में, दोनों एक बच्ची के पेरेंटस बने, जिसका नाम उन्होंने लियाना रखा। पहले बच्चे के जन्म के चार महीने बाद, इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि देबीना उनके दूसरे बच्चे के साथ प्रेगनेंट हैं। नवंबर 2022 में, उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का वेलकम किया।

पति पत्नी और पंगा का स्टोरी प्लॉट

नया शो, पति पत्नी और पंगा रिश्तों को कामयाब बनाने वाले विषय पर बेस्ड है। इसमें रोज़मर्रा की छोटी-छोटी बातों पर तकरार और विवाद को दिखाया जाएगा। यह शो प्यार का असली रूप भी दिखाएगा, जिसमें लड़ाई-झगड़े के बाद भी पति- पत्नी में प्यार बना रहता है।